फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs south africa women 4th t20i match has been abanded in Centurion

INDvSA Women: बारिश की वजह से रद्द हुआ चौथा टी-20 मैच, रोमांचक मोड़ में पहुंची सीरीज

Wed, 21 Feb 2018 09:00 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Feb 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
India vs south africa women 4th t20i match has been abanded in Centurion
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीमों के बीच बुधवार को सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क में खेला जा रहा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। भारी बारिश के कारण पांच टी-20 मैचों की सीरीज का चौथा टी-20 मुकाबले को रद्द कर दिया गया है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का स्कोर जब 15.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 130 रन बना ली थी कि तभी बारिश शुरू हो गई। लगातार बारिश और ग्राउंड फील्ड की हालत को देखते हुए मैच को रद्द करने का फैसला किया गया। 
विज्ञापन


बता दें कि खेल रोके जाने के समय दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लिजले ली (58*) और  मैग्नन डु प्रीज (2*) रन बनाकर क्रीज पर थी। चौथा मैच बारिश की वजह से प्रभावित होने के कारण सीरीज का आखिरी व अंतिम मुकाबला दोनों टीमों के लिए अब बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। हालंकि, टीम इंडिया 5 टी-20 मैचों की सीरीज में 2-1 से पहले ही बढ़त बना चुकी है। यदि टीम इंडिया 5वां टी-20 जीतती है तो 3-1 के अंतर से सीरीज पर कब्जा जमा लेगी। वहीं, दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका के पांचवां मैच जीतकर  सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

India vs south africa women 4th t20i match has been abanded in Centurion
भारतीय महिला क्रिकेट टीम

इससे पहले बल्लेबाजी करे उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने मैच में ठोस शुरुआत की। दक्षिण अफ्रीका की डेन वान निएकर्क और लिजले ली की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। भारतीय गेंदबाज दक्षिण अफ्रीकी की इन दोनों ओपनर पर कोई खास असर नहीं डाल पाईं। पांच ओवर की समाप्ति पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर बिना कोई रन बनाए 39 रन था। इसके बाद भी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन जारी रखा और अगले 5 ओवरों में भी भारतीय टीम को विकेटों से वंचित रखा।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डेन वान निएकर्क ने 47 गेंदों में छह चौकों और दो छक्केों की मदद से 55 रन की शानदार पारी खेली। टीम इंडिया की तरफ से दीप्ती शर्मा ने 2 और पूनम यादव ने एक विकेट झटके।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed