IND VS SA : मैच ही नहीं टॉस भी रहा खास, जानिए कैसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैराथन क्रिकेट सीरीज में दोनों देशों के क्रिकेट धुरंधर कमर कस चुके हैं। दोनों के बीच यह सीरीज बेहद रोमांच होने की उम्मीद है।
यह तो सभी जानते ही हैं कि सभी मैच बेहद रोमांचित होने वाला है लेकिन क्या आपको पता है कि मैच से पहले होने वाला टॉस बेहद अहम रहा।
जी हां, बीसीसीआई और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट ने 72 दिनों की इस क्रिकेट सीरीज का नाम महात्मा गांधी-नेल्सन मंडेला सीरीज रखा है।
लांच हुअा बेहद खास सिक्का
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी-20 मैच में टॉस बेहद अहम रहा। हम यहां यह बात नहीं कर रहे हैं कि टॉस कौन जीता या हारा!
यहां बात हो रही है, टॉस में प्रयोग होने वाले सिक्के की। सिक्के पर महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला के चित्र संयुक्त रुप से अंकित रहा। सिक्के पर 'फ्रीडम सीरीज' अंकित था।
इस सिक्के को बीसीसीआई धर्मशाला में पहले टी-20 मैच से पहले लांच किया। आगे जानिए, टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर्स की स्ट्रेंथ के बारे में।
यहां जानिए, कौन कितना भारी
भारत-ए के खिलाफ अभ्यास मैच आठ विकेट से गंवाने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम की कोशिश होगी कि वह इस मैच में क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन कर अपनी असली ताकत से रूबरू कराए। टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके सीमित ओवरों के भारतीय टीम के कप्तान धोनी के लिए यह सीरीज अगले साल अपनी मेजबानी में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के मद्देनजर अहम है। टीम में श्रीनाथ अरविंद जैसे युवा एवं नए खिलाड़ी हैं। धोनी की पारखी नजरें इन्हें आजमाना चाहेंगी।
यह सीरीज दोनों टीमों के बल्लेबाजों का भी मुकाबला माना जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के पास कप्तान फैफ डु प्लेसिस और एबी डीविलियर्स जैसे बल्लेबाज हैं जो दुनिया के किसी भी आक्रमण की बखिया उधेड़ सकते हैं। इसके अलावा भरोसेमंद हाशिम अमला, डेविड मिलर और जीन पाल डुमिनी भी खासा दमखम रखते हैं।
मेहमान टीम के कप्तान फैफ डु प्लेसिस आईपीएल में चेन्नई टीम से खेलने के कारण भारतीय कप्तान धोनी के अंदाज और रणनीति दोनों से खासे वाकिफ होंगे। दक्षिण अफ्रीकी कोचिंग स्टाफ में माइकल हसी भी शामिल हैं जो भारत के खिलाफ काफी खेले हैं और चेन्नई टीम से जुड़े रहने के कारण धोनी की क्षमताओं से वाकिफ हैं। स्वाभाविक है उनके टिप्स मेहमान टीम की तैयारियों में काफी कारगर रहेंगे।
दूसरी ओर, टीम इंडिया के पास शिखर धवन, विराट कोहली, कप्तान धोनी, अजिंक्य रहाणे और सुरेश रैना हैं जो अपने दम टीम को जिताने की क्षमता रखते हैं विपक्षी टीम चाहे जो हो
फिट होकर टीम में लौटे शिखर धवन ने हाल ही में बांग्लादेश-ए के खिलाफ शतकीय पारी खेली है। यह देखना दिलचस्प होगा कि शिखर के साथ ओपनिंग करने रोहित शर्मा उतरेंगे या रहाणे। विराट कोहली, धोनी और सुरेश रैना की उपस्थिति से भारत का मध्यक्रम मजबूत नजर आता है।