फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs South Africa T20Is: KL Rahul Led Team India Begins Training at Delhi; Watch Video

IND vs SA: केएल राहुल के नेतृत्व में टीम इंडिया ने शुरू की तैयारी, ढाई महीने बाद खिलाड़ियों को टिप्स देते दिखे कोच द्रविड़, देखें VIDEO

Mon, 06 Jun 2022 09:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 06 Jun 2022 09:11 PM IST
सार

कोच राहुल द्रविड़ भी ढाई महीने बाद टीम इंडिया से जुड़ गए। भारत ने पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच 16 मार्च को खेला था। इसके बाद आईपीएल की शुरुआत हुई और तब से लेकर मई तक खिलाड़ी आईपीएल में व्यस्त रहे। ऐसे में केएल राहुल की कप्तानी वाली नई टीम इंडिया को द्रविड़ खास टिप्स देते दिखे।

विज्ञापन
India vs South Africa T20Is: KL Rahul Led Team India Begins Training at Delhi; Watch Video
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम ने आगामी दक्षिण अफ्रीकी सीरीज के लिए तैयारी शुरू कर दी है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत नौ जून से होगी। पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए टीम इंडिया ने तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को ही केएल राहुल के नेतृत्व में सभी खिलाड़ी दिल्ली पहुंचे। एक दिन के रेस्ट के बाद  सोमवार को खिलाड़ियों ने ट्रेनिंग शुरू की। 
विज्ञापन


टी-20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम दो जून को ही दिल्ली पहुंच गई थी। इसके बाद से टीम तैयारियों में जुटी हुई है। दोनों ही टीमों के बीच मुकाबला दिलचस्प रहने वाला है, क्योंकि इस साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका ने अपने होम ग्राउंड पर टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज में 2-1 और वनडे सीरीज में 3-0 से हराया था। टीम इंडिया इसका बदला लेना चाहेगी।
विज्ञापन

कोच राहुल द्रविड़ भी ढाई महीने बाद टीम इंडिया से जुड़ गए। भारत ने पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच 16 मार्च को खेला था। इसके बाद आईपीएल की शुरुआत हुई और तब से लेकर मई तक खिलाड़ी आईपीएल में व्यस्त रहे। ऐसे में केएल राहुल की कप्तानी वाली नई टीम इंडिया को द्रविड़ खास टिप्स देते दिखे। इसका वीडियो भी बीसीसीआई ने जारी किया है। बीसीसीआई ने इसके कैप्शन में लिखा- बैक इन ब्लू यानी नीले जर्सी में वापसी। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 के लिए दिल्ली में ट्रेनिंग शुरू कर दी है।

India vs South Africa T20Is: KL Rahul Led Team India Begins Training at Delhi; Watch Video
श्रेयस, वेंकटेश और ईशान को इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना ही होगा। - फोटो : अमर उजाला
इस सीरीज के लिए विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। वहीं, आईपीएल में प्रभावित करने वाले उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह जैसे युवाओं को सीरीज में मौका दिया गया है। रोहित की गैरमौजूदगी में केएल राहुल भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। ऋषभ पंत उनके डिप्टी होंगे। अनुभवी विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने भी आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में वापसी की।

हार्दिक पांड्या, जिन्होंने बतौर कप्तान अपने डेब्यू सीजन में गुजरात टाइटंस को आईपीएल चैंपियन बनाया, उनकी भी टीम में वापसी हुई है। हार्दिक ने भारत के लिए पिछला मैच 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में  खेला था। श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई भी टी-20 टीम का हिस्सा हैं। 

India vs West Indies 2022, 2nd T20I Highlights: India Beat West Indies By 8  Runs In Series-Clinching Win | Cricket News
सीरीज के लिए कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है

वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ पिछली टी-20 सीरीज में अच्छे प्रदर्शन के दम पर ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने अपना स्थान बरकरार रखा है। युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं। हर्षल पटेल और भुवनेश्वर कुमार भी टीम में मौजूद हैं।

India vs South Africa T20Is: KL Rahul Led Team India Begins Training at Delhi; Watch Video
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम: केएल राहुल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/उपकप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed