टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को लगता है कि मोहम्मद शमी का रिवर्स स्विंग कला में महारत हासिल करना भारत के लिए धीमी पिचों पर 'बड़ा फायेदमंद' साबित हो रहा है। शमी ने टेस्ट मैच में पांचवीं बार पांच विकेट हासिल किए जिससे भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 203 रन से आसानी से मात दी।
2 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : social media
रोहित ने पारी का आगाज करते हुए पदार्पण टेस्ट में दोनों पारियों में शतक जड़े। उन्होंने कहा, 'हमने उसे इस तरह की परिस्थितियों में आज ही गेंदबाजी करते हुए नहीं देखा, बल्कि पहले भी देखा है। मुझे अब भी याद है जब कोलकाता में 2013 में हमने एक साथ पदार्पण किया था तो पिच हालांकि बिलकुल इस जैसी नहीं थी लेकिन चौथे और पांचवें दिन, पिच थोड़ी धीमी हो गई थी।'
उन्होंने कहा, 'इन पिचों में कैसे गेंदबाजी की जाए। जब वह जान जाता है कि कुछ मदद मिलेगी तो वह रिवर्स स्विंग हासिल कर लेता है।' रोहित को लगता है कि रिवर्स स्विंग को डालना इतना आसान नहीं होता।
4 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : social media
उन्होंने कहा, 'जब गेंद रिवर्स हो रही होती है तो तब गेंदबाजी करना आसान नहीं होता। आपको सही क्षेत्र में गेंद डालनी होती है, सुनिश्चित करना होता है कि गेंद ऑफ-स्टंप की ओर ही हो और यह मिडिल-स्टंप पर हिट करे। उसने अब इस कला में महारत हासिल कर ली है, वह पुरानी गेंद से भी रिवर्स स्विंग हासिल कर लेता है।'
5 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि टीम इंडिया के हिटमैन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दोनों पारियों में शतक ठोका। वह टेस्ट क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन (303) बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। वह बतौर ओपनर पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले वह पहले बल्लेबाज बने। पहली पारी में उन्होंने 176 रन बनाए थे वहीं, दूसरी पारी में उनके बल्ले से 127 रन आए।