फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs south africa practice match on 29 september

भारत VS द. अफ्रीका का अभ्यास मैच 29 सितंबर को

Sat, 12 Sep 2015 11:06 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 12 Sep 2015 11:06 AM IST
विज्ञापन
india vs south africa practice match on 29 september

टी-20 मैचों से दौरा शुरू करने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम का 29 सितंबर को होने वाला अभ्यास मैच पालम मैदान में आयोजित होगा क्योंकि दिल्ली एवं जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) ने मेजबानी में अपनी असमर्थतता जताई है।

विज्ञापन

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और डीडीसीए के उपाध्यक्ष चेतन चौहान ने कहा कि डीडीसीए ने बीसीसीआई को पत्र लिखकर अपनी असमर्थतता जता दी है क्योंकि संबंधित सरकारी विभागों से उन्हें जरूरी अनुमति नहीं मिल रही है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम इस बात को लेकर भी सुनिश्चित नहीं हैं कि पिच कैसा बर्ताव करेगी। इसके अलावा हमें नगर निगम से भी समय पर अनुमति नहीं मिल पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं तैयार थी कोटला पिच

डीडीसीए उपाध्यक्ष चेतन चौहान ने हालांकि आश्वस्त किया है कि कोटला मैदान भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली महात्मा गांधी-नेल्सन मंडेला सीरीज के तीन दिसंबर से होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट के लिए मेजबानी को पूरी तरह तैयार होगा।


दक्षिण अफ्रीका की टीम दो अक्तूबर को धर्मशाला में टी-20 मैच से दौरे की शुरुआत करेगी। मेहमान टीम तीन टी-20 मैचों के अलावा चार टेस्ट मैच और पांच वनडे मैच खेलेगी।


चौहान ने कहा कि अभ्यास मैच की मेजबानी न करने के पीछे तीन कारण है। पहला हमें संबंधित सरकारी विभागों से जरूरी अनुमति नहीं मिल रही है। दूसरा यह है कि डीडीसीए में कुछ आंतरिक मतभेद हैं जिस पर सर्वसम्मति नहीं बन पा रही है। तीसरा यह कि मैदान का इंचार्ज होने के नाते मैं इस बात को लेकर सुनिश्चित नहीं हूं कि पिच कैसा बर्ताव करेगी क्योंकि नई बिछाई गई पिच पर अभी कोई प्रतियोगी मुकाबला नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed