फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs south africa match preview

दूसरे टेस्ट में इशांत की होगी वापसी, जानिए कौन होगा बाहर

Fri, 13 Nov 2015 06:35 PM IST
Updated Fri, 13 Nov 2015 06:35 PM IST
विज्ञापन
india vs south africa match preview

मोहाली टेस्ट में शानदार जीत के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद है। विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया पहला किला फतह कर चुकी है। अब उसे शनिवार को बंगलुरू में उतरना है।

विज्ञापन


बंगलुरू में टीम इंडिया के लिए कई अच्छी खबरें है। मोहली में टीम इंडिया गेंदबाजों के बूते मैच में जीतने में कामयाब रही। इस बार भी गेंदबाजी जीत में अहम रोल निभा सकती है। बंगलुरू की पिच भी फिरकी गेंदबाजों को मदद दे सकती है।
विज्ञापन


इससे इतर टीम में तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की वापसी हुई है। श्रीलंका दौरे में शानदार प्रदर्शन के अलावा विपक्षी क्रिकेटरों के साथ बदतमीजी करने के आरोप में उन पर एक मैच में बैन लगा था। लेकिन अब बंगलुरू टेस्ट खेलने के लिए वह प्रतिबंधित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसकी जगह लेंगे इशांत शर्मा

india vs south africa match preview

यह लगभग तय है कि तेज गेंदबाज इशांत शर्मा बंगलुरू टेस्ट में टीम इंडिया में शामिल होंगे। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी संकेत दे चुके हैं कि इशांत शर्मा खेल सकते हैं।

शुक्रवार को बंगलुरू में इशांत अन्य खिला‌ड़ियों के साथ प्रैक्टिस करते हुए नजर आए। लेकिन इशांत के टीम में अंदर होने के बाद किस क्रिकेटर को बाहर होना पड़ेगा? यह बड़ा सवाल है।

इशांत तेज गेंदबाज है तो यह ज्यादातर संभव है कि उनके अंदर होने की सूरत में कोई दूसरा गेंदबाज ही बाहर होगा। वरूण एरॉन बाहर हो सकते हैं। मोहाली टेस्ट में उन्होंने दोनों पारियों में सिर्फ एक विकेट लिया था। हालांकि उमेश यादव को तो एक भी सफलता नहीं मिली थी। लेकिन उमेश अनुभव में वरूण से आगे हैं।

विराट कोहली कर सकते हैं एक्सपेरिमेंट

india vs south africa match preview

बंगलुरू टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली एक नए चेहरे को इंट्री देकर चांस ले सकते हैं। खबर है कि पंजाब के स्टार क्रिकेटर गुरकीरत सिंह मान बंगलुरू टेस्ट खेलेंगे। इस बारे में खुद कोहली संकेत दे चुके हैं।

विराट कोहली ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसी को भी आश्चर्य नहीं होना चाहिए अगर गुरकीरत टीम में लिए जाएं। इन बातों से ऐसी अटकले तेज हो गई कि गुरकीरत दूसरा टेस्ट खेलें।

हाल ही में खेले गए रणजी मैचों में गुरकीरत बल्ले और गेंद दोनों से धमाल कर चुके हैं। एक अक्टूबर को पंजाब की ओर से खेलते हुए रेलवे के खिलाफ मैच में गुरकीरत ने 201 रन नाबाद बनाए। जबकि 30 अक्टूबर को आंध्रा के खिलाफ मैच में दोनों पारियों में 9 विकेट झटके थे।

मेहमान टीम के हैं बुरे हाल

india vs south africa match preview

टी-20 और वनडे में शानदार जीत के बाद जहां पहले टेस्ट में हार दक्षिण अफ्रीका के लिए कोई बड़ा खतरा नहीं लग रहा हो लेकिन दूसरे टेस्ट से पहले टीम की बुरी गत हो गई है।

पहले जेपी डुमिनी और मोर्न मोर्कल चोट के चलते मोहाली टेस्ट से बाहर हुए थे। अब दूसरे टेस्ट में डेल स्टेन और विरनॉन फिलेंडर चोटिल हैं। उनके स्‍थान पर मोर्न मोर्कल दूसरे टेस्ट में शामिल होंगे। वह अब फिट हो चुके हैं।

दूसरी ओर अफ्रीकी टीम के धुरंधर बल्लेबाज एबी डीविलियर्स बंगलुरू में अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे। मैच से पहले बातचीत में उन्होंने कहा कि मैच जीतने के लिए अगर उन्हें बैड ब्वॉय भी बनना पड़े तो वह कतराएंगे नहीं। उन्होंने कहा अगर टीम इंडिया स्लेजिंग करती है तो वह भी पलटवार के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed