फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2019: टीम इंडिया का विजयी आगाज, रोहित शर्मा ने ठोका नाबाद शतक

World Cup 2019: टीम इंडिया का विजयी आगाज, रोहित शर्मा ने ठोका नाबाद शतक

Thu, 06 Jun 2019 12:12 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 06 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: टीम इंडिया का विजयी आगाज, रोहित शर्मा ने ठोका नाबाद शतक
रोहित शर्मा - फोटो : पीटीआई

विश्व कप 2019 में टीम इंडिया का विजयी अभियान शुरू हो चुका है। दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से पटकते हुए भारतीय टीम ने बुधवार को विश्व कप का आठवां मुकाबला अपने नाम किया। साउथैंप्टन में खेले गए इस मैच में हिटमैन रोहित शर्मा ने नाबाद 122 रन की पारी खेली।

विज्ञापन


228 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। महज 13 रन के स्कोर पर टीम को शिखर धवन के रूप में पहला झटका लगा। तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने उन्हें विकेट के पीछे डिकॉक के हाथों कैच आउट कराकर अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। धवन केवल 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन


पहला विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान विराट कोहली भी ज्यादा देर तक रोहित शर्मा का साथ नहीं निभा पाए। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी हुई। इसके पहले कि यह पार्टनरशिप खतरनाक साबित होती, फेहुलकवायो ने कप्तान कोहली (33 गेंदों में 18 रन) को विकेट के पीछे लपकवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब टीम इंडिया की हालत नाजुक लगने लगी थी, लेकिन रोहित शर्मा ने पहले केएल राहुल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए अहम 85 रन जोड़े। केएल राहुल ने समय के मुताबिक 42 गेंदों में 26 रन की धीमी लेकिन सुझबूझ भरी पारी खेली। जम चुकी इस जोड़ी को रबाडा ने 32वें ओवर में तोड़कर अपनी टीम को मैच में वापसी दिलाई।

एक छोर से विकेट गिर रहे थे, लेकिन आज रोहित कुछ और ही सोचकर मैदान पर उतरे थे। नए बल्लेबाज धोनी के साथ मिलकर उन्होंने न सिर्फ पारी को संवारा बल्कि शैली के विपरित खेलते हुए 128 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्के की मदद से अपने करियर का 23वां शतक भी पूरा किया।



यह लगातार तीसरा मौका है जब भारत के किसी बल्लेबाज ने वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में शतक लगाया है। इससे पहले 2011 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली और 2015 में पाकिस्तान के खिलाफ भी कोहली ने शतक लगाया था।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने जीत के लिए 228 रन का लक्ष्य रखा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए द. अफ्रीकी टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए। वहीं, टीम इंडिया की तरफ से युजवेंद्र चहल ने सबसे अधिक चार विकेट जबकि जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार ने दो-दो और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने एक विकेट चटकाए।

दक्षिण अफ्रीकी पारी

World Cup 2019: टीम इंडिया का विजयी आगाज, रोहित शर्मा ने ठोका नाबाद शतक
क्रिस मॉरिस - फोटो : सोशल मीडिया

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत निराशाजन रही। महज 24 रन के स्कोर पर टीम के दो विकेट गिर गए। चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला (6) को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके कुछ ही देर बाद बुमराह ने क्विटन डिकॉक (10) को कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया। 

इसके बाद 19.1 ओवर युजवेंद्र चहल ने फाफ और डूसन की जोड़ी को तोड़ा। उन्होंने वान डर डूसन (22) को बोल्ड किया। तीसरे विकेट के लिए डु प्लेसिस और डूसन के बीच 54 रन की शानदार अर्धशतकीय साझेदारी हुई। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर चहल ने टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिलाई। चहल ने अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस को बोल्ड कर चलता किया। फाफ ने 54 गेंदों में 4 चौके की मदद से 38 रन बनाए।

22.6 ओवर में कुलदीप यादव ने जेपी डुमिनी को एलबीडब्ल्यू आउट कर दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका दिया। महज 89 रन के स्कोर द. अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट गई। यहां से मिलर और फेहुलकवायो ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन 35.3 ओवर में चहल ने डेविड मिलर (31) को खुद की गेंद पर कैच लपकते हुए पवेलियन भेजा। छठे विकेट के लिए मिलर और फेहुलकवायो के बीच 46 रन की साझेदारी हुई।

इस मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। 39.3 ओवर में चहल ने एंडिले फेहुलकवायो को स्टंप आउट कराया। फेहुलकवायो ने 61 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाए। इसके बाद आखिरी ओवर में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने दो विकेट चटकाए। कुमार ने क्रिस मॉरिस (42) को कोहली के हाथों कैच आउट कराया, जबकि नौवां विकेट ताहिर के रूप में गिरा। वहीं, कागिसो रबाडा 31 रन बनाकर नाबाद रहे।

प्लेइंग XI इस प्रकार है:

World Cup 2019: टीम इंडिया का विजयी आगाज, रोहित शर्मा ने ठोका नाबाद शतक
क्रिकेट विश्व कप 2019 (ग्राफिक्स रोहित झा) - फोटो : अमर उजाला

भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, एमएस धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डि कॉक, हाशिम अमला, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), वान डेर डुसेन, डेविड मिलर, जेपी डुमिनी, एंडिले फेहुलकवायो, क्रिस मॉरिस, कागिसो रबाडा, इमरान ताहिर, तबरेज शम्सी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed