फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs south africa, First T20, Match Preview

चंद घंटो में शुरू होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 जंग

Fri, 02 Oct 2015 04:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 02 Oct 2015 04:04 PM IST
विज्ञापन
India vs south africa, First T20, Match Preview

बस अब कुछ घंटे ही बचे हैं भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी-20 मैच के लिए। दक्षिणी अफ्रीका की टीम 72 दिन के लंबे दौरे पर भारत पर आई है और इस दौरे की शुरुआत 2 अक्टूबर को धर्मशाला में टी-20 मैच से हो रही है। भारत और अफ्रीकी टीम के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है। पहला मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

विज्ञापन


हिमाचल की वादियों में बसा खूबसूरत स्टेडियम और अक्सर बहने वाली ठंडी हवा के झोंके दक्षिण अफ्रीकी टीम की पेस बैटरी के लिए बेशक माफिक हो लेकिन ‘कैप्टन कूल’ धोनी की अगुआई में भारतीय टीम शुक्रवार को धर्मशाला में पहले टी-20 मुकाबले में बड़े उत्साह और गर्मजोशी के साथ जीत के साथ आगाज करने के इरादे से उतरेगी।
विज्ञापन


भारत-ए के खिलाफ अभ्यास मैच आठ विकेट से गंवाने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम की भी कोशिश होगी कि वह इस मैच में क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन कर अपनी असली ताकत से रूबरू कराए। माना जा रहा है कि दिल्ली की गर्मी में अभ्यास मैच गंवाने वाली मेहमान टीम को धर्मशाला का मौसम रास आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके सीमित ओवरों के भारतीय टीम के कप्तान धोनी के लिए यह सीरीज अगले साल अपनी मेजबानी में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के मद्देनजर अहम है। टीम में श्रीनाथ अरविंद जैसे युवा एवं नए खिलाड़ी हैं। धोनी की पारखी नजरें इन्हें आजमाना चाहेंगी।

दूसरी ओर, लंबी छुट्टी के बाद महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर उतर रहे हैं और उनकी अगुवाई में टीम इंडिया पहले ही मैच में जीत के साथ जोरदार आगाज करना चाहेगी।

बल्लेबाज ही होंगे दोनों टीमों के 'खेवनहार'

India vs south africa, First T20, Match Preview

यह सीरीज दोनों टीमों के बल्लेबाजों का भी मुकाबला माना जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के पास कप्तान फैफ डु प्लेसिस और एबी डीविलियर्स जैसे बल्लेबाज हैं जो दुनिया के किसी भी आक्रमण की बखिया उधेड़ सकते हैं। इसके अलावा भरोसेमंद हाशिम अमला, डेविड मिलर और जीन पाल डुमिनी भी खासा दमखम रखते हैं।

मेहमान टीम के कप्तान फैफ डु प्लेसिस आईपीएल में चेन्नई टीम से खेलने के कारण भारतीय कप्तान धोनी के अंदाज और रणनीति दोनों से खासे वाकिफ होंगे। दक्षिण अफ्रीकी कोचिंग स्टाफ में माइकल हसी भी शामिल हैं जो भारत के खिलाफ काफी खेले हैं और चेन्नई टीम से जुड़े रहने के कारण धोनी की क्षमताओं से वाकिफ हैं। स्वाभाविक है उनके टिप्स मेहमान टीम की तैयारियों में काफी कारगर रहेंगे।

दूसरी ओर, टीम इंडिया के पास शिखर धवन, विराट कोहली, कप्तान धोनी, अजिंक्य रहाणे और सुरेश रैना हैं जो अपने दम टीम को जिताने की क्षमता रखते हैं विपक्षी टीम चाहे जो हो

फिट होकर टीम में लौटे शिखर धवन ने हाल ही में बांग्लादेश-ए के खिलाफ शतकीय पारी खेली है। यह देखना दिलचस्प होगा कि शिखर के साथ ओपनिंग करने रोहित शर्मा उतरेंगे या रहाणे। विराट कोहली, धोनी और सुरेश रैना की उपस्थिति से भारत का मध्यक्रम मजबूत नजर आता है। इस सीरीज में धोनी ऊपरी बल्लेबाजी क्रम में भी उतर सकते हैं।

भुवनेश्वर कुमार को लेकर टीम इंडिया में चल रहा मंथन

India vs south africa, First T20, Match Preview

धर्मशाला की पिच तेज गेंदबाजों को खासी रास आती है लेकिन भारतीय थिक टैंक इस बात को लेकर चिंतित होंगे कि भुवनेश्वर कुमार ने पिछले छह महीने से मैच नहीं खेला है। दूसरे सीमर का भी अभी तय नहीं है कि मोहित शर्मा को मौका मिलेगा या धोनी युवा अरविंद को आजमाएंगे। स्टुअर्ट बिन्नी की स्विंग गेंदबाजी यहां उपयोगी साबित हो सकती है।

कप्तान धोनी दो स्पिनर उतार सकते हैं ऐसे में अश्विन और हरभजन के बीच कड़ी प्रतियोगिता होगी। लेग स्पिनर अमित मिश्रा और अक्षर पटेल के भी विकल्प हैं। दक्षिण अफ्रीकी टीम की गेंदबाजी में केल एबोट और क्रिस मोरिस के अलावा लेग स्पिनर इमरान ताहिर हैं। डेविड वीस के चोटिल होने से एल्बी मोर्केल को मौका मिल सकता है।

संभावित टीमें
भारत:
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), श्रीनाथ अरविंद, रविचंद्रन अश्विन, स्टुअर्ट बिन्नी, शिखर धवन, हरभजन सिंह, विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार, अमित मिश्रा, अक्षर पटेल, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, मोहित शर्मा, रोहित शर्मा।
 
दक्षिण अफ्रीका: फैफ डु प्लेसिस (कप्तान), केल एबोट, हाशिम अमला, फरहान बेहारदीन, क्विंटन डि कोक, मर्चेंट डि लांगे, एबी डी विलियर्स, जीन पाल डुमिनी, इमरान ताहिर, एडी लेई, डेविड मिलर, एल्बी मोर्केल, क्रिस मोरिस, कैगिसो राबादा और खाया जोंडो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed