फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs south africa 2nd t20i match preview at centurion

INDvSA: सीरीज पर कब्जा कर दक्षिण अफ्रीका के सम्मान को ठेस पहुंचाना चाहेगी टीम इंडिया

Wed, 21 Feb 2018 08:21 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Feb 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
india vs south africa 2nd t20i match preview at centurion
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार को सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क स्टेडियम में तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया प्रोटियाज टीम के खिलाफ अजेय बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेगी, तो वहीं दक्षिण अफ्रीका हरसंभव मैच में वापसी करने की कोखिश करेगी। इससे पहले टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि जोहानसहर्ग में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका 28 रनों से करारी मात दी थी और इसी प्रदर्शन को जारी रखते हुए वह दूसरे मैचों को भी जीतने की पूरी कोशिश करेगी। टीम इंडिया के लिए दक्षिण अफ्रीका का यह दौरा काफी शानदार रहा। पहले मेन इन ब्लू ने प्रोटियाज टीम को 6 वन-डे मैचों की सीरीज में 5-1 से मात देकर अफ्रीकी सरजमीं पर 26 साल बाद इतिहास रचा। इसके बाद टीम इंडिया टी-20 मैचों की सीरीज भी जीतकर अपने नाम करना चाहेगी।
विज्ञापन


बता दें कि यदि टीम इंडिया इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को क्लीन स्वीप कर देता है तो आईसीसी टी-20 टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच सकता है। टीम इंडिया दूसरे टी-20 मुकाबले में अपने टीम में कुछ बदलाव भी कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

india vs south africa 2nd t20i match preview at centurion
टीम इंडिया

मालूम हो कि सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम की पिच इस पूरे दौरे में काफी धीमी रही और इसे ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया प्लेइंग में एक बदलाव कर सकता है। ऐसे में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की पूरी संभावना है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की स्थिति डामाडोल लग रही है। क्योंकि स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स टी-20 सीरीज से बाहर हो गये हैं। उनकी जगह पर किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है। कप्तान जेपी डुमिनी को उनकी जगह कोई ठोस खिलाड़ियों को शामिल करना पड़ेगा।

संभावित टीमें इस प्रकार हैं-
टीम इंडियाः विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, मनीष पांडे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह।

दक्षिण अफ्रीकाः जॉन-जॉन स्मट्स, रीजा हेन्ड्रिक्स, जेपी ड्यूमिनी (कप्तान), फेरहान बेहरादीन, हेनरिच क्लासेन, डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस, डेन पीटरसन, जूनियर डाला, तबरेज शम्सी, एन्डिल फेह्लुक्वायो।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed