INDvSA: सीरीज पर कब्जा कर दक्षिण अफ्रीका के सम्मान को ठेस पहुंचाना चाहेगी टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार को सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क स्टेडियम में तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया प्रोटियाज टीम के खिलाफ अजेय बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेगी, तो वहीं दक्षिण अफ्रीका हरसंभव मैच में वापसी करने की कोखिश करेगी। इससे पहले टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है।
गौरतलब है कि जोहानसहर्ग में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका 28 रनों से करारी मात दी थी और इसी प्रदर्शन को जारी रखते हुए वह दूसरे मैचों को भी जीतने की पूरी कोशिश करेगी। टीम इंडिया के लिए दक्षिण अफ्रीका का यह दौरा काफी शानदार रहा। पहले मेन इन ब्लू ने प्रोटियाज टीम को 6 वन-डे मैचों की सीरीज में 5-1 से मात देकर अफ्रीकी सरजमीं पर 26 साल बाद इतिहास रचा। इसके बाद टीम इंडिया टी-20 मैचों की सीरीज भी जीतकर अपने नाम करना चाहेगी।
बता दें कि यदि टीम इंडिया इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को क्लीन स्वीप कर देता है तो आईसीसी टी-20 टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच सकता है। टीम इंडिया दूसरे टी-20 मुकाबले में अपने टीम में कुछ बदलाव भी कर सकती है।
मालूम हो कि सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम की पिच इस पूरे दौरे में काफी धीमी रही और इसे ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया प्लेइंग में एक बदलाव कर सकता है। ऐसे में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की पूरी संभावना है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की स्थिति डामाडोल लग रही है। क्योंकि स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स टी-20 सीरीज से बाहर हो गये हैं। उनकी जगह पर किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है। कप्तान जेपी डुमिनी को उनकी जगह कोई ठोस खिलाड़ियों को शामिल करना पड़ेगा।
संभावित टीमें इस प्रकार हैं-
टीम इंडियाः विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, मनीष पांडे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह।
दक्षिण अफ्रीकाः जॉन-जॉन स्मट्स, रीजा हेन्ड्रिक्स, जेपी ड्यूमिनी (कप्तान), फेरहान बेहरादीन, हेनरिच क्लासेन, डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस, डेन पीटरसन, जूनियर डाला, तबरेज शम्सी, एन्डिल फेह्लुक्वायो।