फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

U19 World Cup: यशस्वी का शतक, पाक को 10 विकेट से रौंदकर रिकॉर्ड सातवीं बार फाइनल में भारत

Tue, 04 Feb 2020 11:26 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 04 Feb 2020 11:26 PM IST
खास बातें

Live Score India vs Pakistan ICC U19 Cricket World Cup 2020: 
दक्षिण अफ्रीका में चल रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में दस विकेट से हराया। जीत के साथ मौजूदा चैंपियन भारत रिकॉर्ड सातवीं बार फाइनल में पहुंचा। यशस्वी जायसवाल ने छक्का जड़कर पूरा किया अपना पहला शतक, दिव्यांश ने भी जड़ा नाबाद अर्धशतक। दोनों ने मिलकर 176 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की।

पहले सेमीफाइनल में भारतीय गेंदबाजों के आगे पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए। 43.1 ओवर में पूरी पाक टीम 172 रन पर सिमट गई। सलामी बल्लेबाज हैदर अली (56) और कप्तान रोहेल (62) ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन लगातार अंतराल में विकेट गिरते ही रहे।

विज्ञापन
India vs Pakistan U19 World Cup Semi-final, Live Cricket Score
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : Cricket World Cup twitter

लाइव अपडेट

08:08 PM, 04-Feb-2020

भारत लगातार तीसरी और कुल सातवीं बार फाइनल में पहुंचा

भारतीय टीम ने मंगलवार को अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया। यशस्वी की शतकीय पारी की मदद से भारतीय टीम पाकिस्तान पर दस विकेट की रिकॉर्ड जीत के साथ ही तीसरी और कुल सातवीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही।
 

मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.1 ओवर में 172 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से सुशांत मिश्रा ने सर्वाधिक तीन और कार्तिक-बिश्नोई ने 2-2 विकेट चटकाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 35.2 ओवर में ही बिना विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाजी यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 105 और दिव्यांश सक्सेना ने नाबाद 59 रन बनाए और 176 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी कर भारत को जीत दिला गए। 
 
07:53 PM, 04-Feb-2020

यशस्वी ने छक्के के साथ पूरा किया शतक और जिताया मैच

भारत को सेमीफाइनल में जीत के लिए पांच रनों की जरुरत थी और उसी वक्त 99 रन पर बल्लेबाजी कर रहे यशस्वी जायसवाल ने आमिर की गेंद पर छक्का जड़कर टूर्नामेंट का अपना पहला शतक जड़ दिया। इस छक्के की साथ ही भारत ने भी दस विकेट के साथ पाकिस्तान पर बड़ी जीत दर्ज की और रिकॉर्ड सातवीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने में भी सफल रही।
 
विज्ञापन
07:44 PM, 04-Feb-2020

भारत की ऐतिहासिक जीत

भारतीय टीम ने यशस्वी के नाबाद शतक और दिव्यांश के नाबाद अर्धशतकों की मदद से अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दे दी है। पाकिस्तान के 173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने रिकॉर्ड साझेदारी करते हुए दस विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ भारत रिकॉर्ड सातवीं बार युवाओं के वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने में सफल रही।
 
07:23 PM, 04-Feb-2020

रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी

भारत की सलामी जोड़ी यशस्वी जायसवाल और दिव्यांश सक्सेना के नाम अब अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है।  
 
07:20 PM, 04-Feb-2020

भारत के लिए अच्छा ओवर

शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी करने के बाद अब दिव्यांश और यशस्वी दोनों ने तेजी से रन बटोरना शुरू कर दिया है। दोनों ने अब्बास अफरीदी के 31वें ओवर में मिलकर 18 रन जड़े। 31 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 151/0, यशस्वी जायसवाल (89) और दिव्यांश सक्सेना (55)
07:18 PM, 04-Feb-2020

दिव्यांश का अर्धशतक

सेमीफाइनल में भारत की दोनों सलामी बल्लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे कर लिए हैं। यशस्वी के बाद दिव्यांश ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:08 PM, 04-Feb-2020

पाकिस्तान पर हावी हुई भारतीय जोड़ी

भारत की सलामी जोड़ी अब पाकिस्तानी गेंदबाज के ऊपर पूरी तरह से हावी हो गई है। यशस्वी और दिव्यांश की जोड़ी भारत को बड़ी जीत की तरफ ले जा रहे हैं। 29 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 128/0, यशस्वी जायसवाल (74) और दिव्यांश सक्सेना (47)
 
06:59 PM, 04-Feb-2020

दूसरी शतकीय साझेदारी

भारत के सलामी बल्लेबाजों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई है। यशस्वी और दिव्यांश ने दूसरी बार टूर्नामेंट में शतकीय साझेदारी की है।
 
06:52 PM, 04-Feb-2020

भारत के 100 रन भी पूरे

भारतीय टीम तेजी से जीत की तरफ बढ़ रही है। पाकिस्तान के 173 रनों के जवाब में टीम इंडिया के 100 रन पूरे हो गए हैं। 22 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर: 100/0, यशस्वी जायसवाल (53) और दिव्यांश सक्सेना (40)
06:49 PM, 04-Feb-2020

यशस्वी का चौथा अर्धशतक

यशस्वी जायसवाल ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए वर्ल्ड कप का चौथा अर्धशतक पूरा कर लिया है। यशस्वी ने 22वें ओवर की तीसरी गेंद पर मोहम्मद आमिर को चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ उनके अब टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन भी हो गए हैं। 
 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed