फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs pakistan cricket series suspense continue
WI Inning
0/0 ( ov)
Target: 224
Innings Break : WI need 224 runs in 20 remaining overs

भारत-पाक सीरीज होगी या नहीं सस्पेंस अभी भी बरकरार

Fri, 20 Nov 2015 12:51 PM IST
Updated Fri, 20 Nov 2015 12:51 PM IST
विज्ञापन
india vs pakistan cricket series suspense continue

क्रिकेट प्रेमियों को यह जानने के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा कि भारत-पाक के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय सीरीज अगले महीने होगी या नहीं।

विज्ञापन


बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने इस बारे में पूछे गए एक सवाल के बारे में जवाब दिया कि अभी कुछ दिन और इंतजार कीजिए। हाल ही में बीसीसीआई ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भारत में सीरीज का प्रस्ताव दिया था लेकिन पीसीबी ने इसे ठुकराते हुए कहा था कि सीरीज यूएई में ही होनी चाहिए जहां पिछले कई सालों से वह अपनी घरेलू सीरीज के मैच खेल रही है।
विज्ञापन


जब अनुराग ठाकुर से यह पूछा गया कि बीसीसीआई यूएई में खेलना क्यों नहीं चाहती जबकि 2014 के आईपीएल के कुछ मैच वहां खेले गए थे।

इस पर बीसीसीआई सचिव ने कहा कि अगर कोई अंतरराष्ट्रीय मैच होता है तो फैसला आईसीसी या एसीयू करती है लेकिन अगर बात द्विपक्षीय सीरीज की होती है तो यह दोनों देश पर निर्भर करता है कि वह कहां बेहतर महसूस करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पीसीबी कह चुकी है ना

india vs pakistan cricket series suspense continue

भारत-पाक बहुप्रतिक्षित क्रिकेट सीरीज पर कभी हां और कभी ना का सिल‌सिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले बीसीसीआई इस सीरीज पर कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं थी। इसके बाद अचानक ही बीसीसीआई की ओर से यह बयान आया कि मैच भारत में हों न कि यूएई में।

जवाब में पाक क्रिकेट बोर्ड के चीफ शहरयार खान ने बीसीसीआई के निमंत्रण को ठुकराते हुए स्पष्ट कहा कि यदि मैच होंगे तो यूएई में न कि भारत में। उन्होंने तर्क दिया कि यह क्रिकेट सीरीज पाक की है ‌तो स्‍थान भी पाक की ओर से चुना जाएगा।

शहरयार ने कहा कि भारत-पाक क्रिकेट सीरीज के लिए यूएई सुरक्षित जगह है। लिहाजा बीसीसीआई का यूएई में क्रिकेट सीरीज न कराने का फैसला कोई तर्कसंगत नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed