फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Pakistan Asia Cup 2023 Super Four match gets a reserve day ind vs pak Colombo

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान मैच के लिए नियमों में बदलाव, बारिश ने डाला खलल तो रिजर्व डे पर पूरा होगा मुकाबला

Fri, 08 Sep 2023 01:59 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 08 Sep 2023 01:59 PM IST
सार

एशिया कप के मौजूदा संस्करण में भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच दो सितंबर को ग्रुप राउंड में मैच खेला गया था, लेकिन वह वह बारिश के कारण रद्द हो गया था।

विज्ञापन
India vs Pakistan Asia Cup 2023 Super Four match gets a reserve day ind vs pak Colombo
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ने भारत और पाकिस्तान के बीच 10 सितंबर को होने वाले एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले के लिए नियमों में बदलाव किया है। अगर रविवार को होने वाले मैच में बारिश ने खलल डाला तो रिजर्व डे पर मुकाबला पूरा होगा। एशिया कप में पहले सारी नियमों में एक भी रिजर्व डे नहीं था। दोनों टीमों के बीच होने वाले मैच के लिए इस नियम को शुक्रवार (आठ सितंबर) को एसीसी ने जोड़ा है।
विज्ञापन


एशिया कप के मौजूदा संस्करण में भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच दो सितंबर को ग्रुप राउंड में मैच खेला गया था, लेकिन वह वह बारिश के कारण रद्द हो गया था। मजेदार बात यह है कि भारत-पाकिस्तान मैच सुपर-4 में एकमात्र ऐसा मुकाबला है जिसके लिए रिजर्व डे वाला रखा गया है। सुपर-4 के किसी अन्य मैच के लिए यह सुविधा नहीं होगी। इसके अलावा 17 सितंबर को होने वाले फाइनल के लिए एक रिजर्व डे है।
विज्ञापन


कोलंबो में मैच के दौरान बारिश के आसार
भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला श्रीलंका की राजधानी कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। कोलंबो में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। यहां तक कि उससे मैचों की मेजबानी वापस लेने की भी बात हो रही थी। माना जा रहा था कि मैचों को हंबनटोटा या दांबुला में शिफ्ट कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब एशिया कप के बचे सारे मुकाबले यहीं खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मौसम का पूर्वानुमान?
एक्यूवेदर वेबसाइट के मुताबिक, मैच के दिन बारिश की संभावना 90 फीसदी है। रात में आंधी-तूफान के भी आसार हैं। दिन के मुकाबले में रात में बारिश तेज हो सकती है। इसके आसार 96 फीसदी तक हैं। रात में बादल छाए रहने की उम्मीद 98 फीसदी है। वेदर डॉट कॉम ने भी बारिश की संभावना 90 फीसदी तक बताई है।


मैच रद्द होगा तो क्या होगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में मुकाबला रद्द होता है तो रिजर्व डे पर मुकाबला होगा। अगर रिजर्व डे के दिन भी नतीजा सामने नहीं आता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed