फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs pakistan 22nd match preview icc cricket world cup 2019 at Manchester

विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ '7वीं स्ट्राइक' की तैयारी, भारत का पलड़ा भारी

Sun, 16 Jun 2019 03:15 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 16 Jun 2019 03:15 AM IST
विज्ञापन
india vs pakistan 22nd match preview icc cricket world cup 2019 at Manchester
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला

भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप में रविवार को होने वाले महामुकाबले पर बारिश के साये के बावजूद रोमांच अपने चरम पर है। क्रिकेटप्रेमियों के लिए किसी आम मुकाबले से हटकर खास दर्जा पाने वाले इस मैच में विराट एंड कंपनी का पलड़ा भारी माना जा रहा है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और वहाब रियाज के कौशल के सामने लोकेश राहुल की तकनीक की परीक्षा होगी। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अगुआई में भारतीय आक्रमण भी पाक के बल्लेबाजों को मुश्किल में डालने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन तेंदुलकर ने भी भारतीय बल्लेबाजों को आमिर केखिलाफ अधिक आक्रामक होने की सलाह दी जबकि कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वे आदर्श मानसिकता के साथ मैदान पर उतरें, हालांकि पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ खेल रहे खिलाड़ियों के लिए यह अवसर थोड़ा दबाव बढ़ाने वाला होगा।

भारत-पाक के बीच क्रिकेट मुकाबला विश्व कप का हो या फिर कोई और मैच, यह कुछ इस तरह का होता है कि प्रशंसक मैच के नतीजे के हिसाब से नायक और विलेन बना लेते हैं जो ताउम्र बरकरार रहते हैं।

अजय जडेजा का 1996 विश्व कप क्वार्टर फाइनल में वकार युनूस की गेंदों को पीटना हो या फिर सलीम मलिक का ईडन गार्डन में 1987 में लक्ष्य का पीछा करते हुए 35 गेंद में 72 रन की पारी खेलकर 90 हजार से ज्यादा दर्शकों को हैरान करना कुछ ऐसे ही वाकये हैं।  चेतन शर्मा को विश्व कप हैट्रिक या लार्ड्स टेस्ट में पांच विकेट झटकने के बजाय इसलिए याद रखा जाता है कि शारजाह में 1986 में उनकी अंतिम फुल टॉस गेंद पर जावेद मियांदाद ने छक्का जड़ा था।

...फिर भी महंगे दामों पर बिक रहे टिकट  

प्रशंसकों के लिए यह मैच कितना अहम है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे ब्लैक में भी ज्यादा दाम में टिकट खरीदने को तैयार हैं जबकि मौसम उनका जायजा बिगाड़ सकता है। भारत ने अभी तक विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ सभी छह मैचों में जीत हासिल की है जो एकतरफा रहे। दोनों देशों के बीच बढ़ते सीमा पार तनाव के कारण कई वर्षों से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है।

 

पाक गेंदबाजों पर कोहली का दबाव

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद आमिर का पहला स्पैल निश्चित रूप से उनकी टीम के लिए काफी अहम होगा। राहुल और रोहित शर्मा ने पारी के शुरू में बहुत कम फुटवर्क दिखाते हैं जिससे उन्हें थोड़ा ज्यादा सतर्क रहना होगा।

कोहली का पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है, उन्होंने एडिलेड में 2015 में शतक जड़ा था। अभी तक मौजूदा विश्व कप में उन्होंने सैकड़ा नहीं बनाया है और मैच की अहमियत को देखते हुए वह सैकड़ा जड़ने के प्रबल दावेदार हैं। युवा खिलाड़ी जैसे हसन अली शाहीन शाह आफरीदी के लिए यह परीक्षा भरा होगा क्योंकि उन्होंने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी नहीं की है। 

नंबर चार पर कार्तिक को मिल सकता है मौका

भारत के मध्यक्रम को भी मैच में अपनी भूमिका अदा करनी होगी। भारत का शीर्ष क्रम मजबूत है लेकिन नंबर चार का बल्लेबाजी क्रम म्यूजिकल चेयर बना हुआ है। टीम प्रबंधन ने पिछले मैच में दिनेश कार्तिक को उनके अनुभव के कारण लिया था लेकिन यह मैच एक भी गेंद फेंके बिना रद्द कर दिया गया।  

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार्दिक पांड्या उतरे थे। ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान बल्लेबाजी के लिए अच्छा दिख रहा है, हालांकि परिस्थितियां सीम और स्विंग दोनों के माकूल होगी। ऐसे में विजय शंकर भी विकल्प हो सकते हैं लेकिन मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ है। ऐसे में अनुभवी दिनेश कार्तिक को तरजीह दी जा सकती है।  

क्यों भारी है भारत का पलड़ा?


 

रैंकिंग 

  • भारत 02
  • पाकिस्तान : 06

 

  • विश्व कप के छह मुकाबलों में पाक को अब तक नहीं मिली भारत से जीत
  • 2015 विश्व कप के बाद से भारत ने चार में से तीन बार पाक को हराया है
  • पिछले साल एशिया कप में दो बार दी चिर-प्रतिद्वंद्वी टीम को मात  

पाक के खिलाफ रिकॉर्ड
 

टीम 

   मैच  

 जीत

हार

टाई/बेनतीजा

वनडे

131

54

73

04

विश्व कप

06

06

00

00

    

टीमें इस प्रकार हैं :

भारत :  विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, रोहित शर्मा, विजय शंकर, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, केदार जाधव, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, दिनेश कार्तिक, रविंद्र जडेजा, शिखर धवन।

पाकिस्तान : सरफराज अहमद (कप्तान), फखर जमां, इमाम उल हक, बाबर आजम, हैरिस सोहेल, हसन अली, शादाब खान, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, शाहिन शाह आफरीदी, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर, शोएब मलिक, इमाम वसीम और आसिफ अली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed