फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs New Zealand famous commmentator Harsha Bhogle discloses why is he not doing commentary in ICC world Test championship final

खुलासा: डब्ल्यूटीसी फाइनल में कॉमेंट्री क्यों नहीं कर रहे हर्षा भोगले, खुद बताई वजह

Fri, 18 Jun 2021 05:35 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 18 Jun 2021 05:35 PM IST
सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले कॉमेंट्री पैनल का हिस्सा नहीं हैं। हर्षा इस ऐतिहासिक मैच में कॉमेंट्री क्यों नहीं कर रहे हैं जिसका खुलासा उन्होंने खुद किया है। 

विज्ञापन
India vs New Zealand famous commmentator Harsha Bhogle discloses why is he not doing commentary in ICC world Test championship final
हर्षा भोगले - फोटो : twitter

विस्तार

मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले को बेहतरीन क्रिकेट ज्ञान के लिए जाता है। उन्हें क्रिकेट कॉमेंट्री करते हुए तीन दशक से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। क्रिकेट ज्ञान उनकी रगो में दौड़ता है। वह अपने विचार बेबाकी से रखते हैं। हैदराबाद से ताल्लुक रखने वाले हर्षा भोगले के फैन्स भारत के अलावा दुनियाभर में मौजूद हैं। वह मैच में भविष्यावाणी करने के लिेए जाने जाते हैं। इसके अलावा हर्षा ट्विटर पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। उनके किए हुए ट्वीट अक्सर वायरल होते रहते हैं। 

विज्ञापन


वह जब कभी ट्विटर पर पोस्ट करते हैं तो उसका कोई न कोई मतलब होता है। इसमें कोई संदेह नहीं है वह दुनिया के सबसे अच्छे कमेंटेटर्स में से एक है। उन्होंने अपने खुले और ईमानदार विचारों के चलते क्रिकेट फैन्स के दिलों में खास जगह बनाई है। हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट परिषद ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले फाइऩल मैच के कॉमेंट्री पैनल की लिस्ट जारी की। हर्षा भोगले के प्रशंसकों के लिए यह निराशा भरी खबर रही। वह टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले फाइनल मैच में कॉमेंट्री टीम का हिस्सा नहीं हैं। इस कॉमेंट्री पैनल में भारत के 2 कमेंटेटर्स शामिल हैं। 

विज्ञापन

आईसीसी ने कॉमेंट्री पैनल में भारत की तरफ से सुनील गावस्कर और दिनेश कार्तिक को शामिल किया गया है। क्रिकेट फैन्स को उम्मीद थी की इस ऐतिहासिक मुकाबले में हर्षा भोगले को कमेंटेटर के तौर पर जरूर जगह दी जाएगी। हर्षा को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच  2020-21 में खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कॉमेंट्री करने के लिए जाना जाता है। 

कॉमेट्री पैनल में हर्षा को शामिल न करने को लेकर फैन्स सोशल मीडिया पर सवाल पूछने लगे। जिसके बाद उन्होंने खुद बताया कि वह भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले मैच में कॉमेंट्री क्यों नहीं कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा। मैं उम्मीद कर रहा था कि इस हफ्ते साउथम्पटन में होऊंगा। लेकिन मुझे एक टेस्ट के लिए 27-28 दिनों तक क्वारंटीन होना पड़ता, मैं बायो-बबल में काफी वक्त बिता चुका हूं आगे भी बिताऊंगा, मैं इस समय घर पर होने का आनंद ले रहा हूं, इसलिए मैंने अपने आपको अलग कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed