फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs New Zealand 3 Match ODI series saw 6 no special Connection

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज में दिखा 6 का स्पेशल कनेक्शन 

Mon, 30 Oct 2017 03:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 30 Oct 2017 03:45 AM IST
विज्ञापन
India vs New Zealand 3 Match ODI series saw 6 no special Connection
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
क्रिकेट की दुनिया में कई बार अंकों की अजीब बाजीगरी देखने को मिलती है। ऐसा ही वाकया भारत और न्यूजीलैंड के बीच समाप्त हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी देखने को मिला। 3 मैचों की सीरीज 6 अंक के इर्द-गिर्द घूमती नजर आई। इसके अलावा पिछले साल भारत दौरे पर आई कीवी टीम के इस दौरे के साथ एक तारीख का अद्भुत संयोंग देखने को मिला। 
विज्ञापन


 

सीरीज के तीनों मैच के हार-जीत के नतीजों में शामिल है 6

India vs New Zealand 3 Match ODI series saw 6 no special Connection
team india
अंकों की बाजीगरी से से उलट सीरीज में दोनों टीमों के बीच गजब की टक्कर देखने को मिली। कभी भी पलड़ा किसी एक टीम की तरफ झुका दिखाई नहीं दिया। मुंबई में खेले गए सीरीज के पहले मैच में कीवी टीम ने 6 विकेट से जीता था। उसके बाद पुणें में टीम इंडिया ने शानदार वापसी करते हुए 6 विकेट से जीत हासिल की और तीसरे वनडे में 6 रन से जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम कर ली। यह अद्भुत संयोग ही है कि तीनों मैचों में हार-जीत के नतीजों में 6 है। पहले दो मैचों में जीत 6 विकेट से हुई तो आखिरी और निर्णायक वनडे में 6 रन से। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

29 अक्टूबर न्यूजीलैंड के लिए साबित हो रहा है अनलकी

India vs New Zealand 3 Match ODI series saw 6 no special Connection
न्यूजीलैंड टीम
इसके अलावा दोनों टीमों के बीच दो सीरीज का निर्णायक वनडे 29 अक्टबूर को ही खेला गया। इस तारीख को खेले गए दोनों ही मैचों में टीम इंडिया को जीत और कीवी टीम को हार का सामना करना पड़ा। पिछले साल विशाखापट्टन में खेले गए सरीज के निर्णायक मैच में भारतीय टीम ने जीत हासिल कर 3-2 से सीरीज अपने नाम की थी। उस मैच में अमित मिश्रा की फिरकी के आगे कीवी पस्त हो गए थे। वहीं उसके ठीक एक साल बाद इसी तारीख को टीम इंडिया ने कानपुर में शानदार खेल दिखाते हुए। 6 रन से जीत हासिल कर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed