{"_id":"6196a80159c5d1695c5b54c9","slug":"india-vs-new-zealand-2nd-t20i-live-streaming-telecast-channel-when-where-how-to-watch-ind-vs-nz-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND Vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत के पास सीरीज जीतने का मौका, कब, कहां और कैसे देखें मैच की LIVE स्ट्रीमिंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND Vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत के पास सीरीज जीतने का मौका, कब, कहां और कैसे देखें मैच की LIVE स्ट्रीमिंग
Fri, 19 Nov 2021 04:44 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 19 Nov 2021 04:44 PM IST
सार
रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने पहले मैच में मेहमान टीम को पांच विकेट से शिकस्त दी। भारत के पास अब तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त है और वह इसे जीत में तब्दील करना चाहेगी।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 लाइव स्कोर
- फोटो : social media
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज का शानदार आगाज किया। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने पहले मैच में मेहमान टीम को पांच विकेट से शिकस्त दी। भारत के पास अब तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त है और वह इसे जीत में तब्दील करना चाहेगी। हालांकि यह इतना आसान नहीं होगा क्योंकि कीवी टीम जोरदार वापसी करने के लिए मशहूर है। ऐसे में दूसरे मैच में कांटे की टक्कर होने की पूरी उम्मीद है। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट की सारी जानकारी।
विज्ञापन
कब खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला?
भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला शुक्रवार यानी 19 नवंबर को खेला जाएगा।
कहां होगी भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी-20 की भिड़ंत?
यह मुकाबला रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे होगा मैच?
मैच के लिए टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे होगा और पहली गेंद 7:00 बजे डाली जाएगी।
कहां देख सकते हैं लाइव मैच?
भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। हिंदी-अंग्रेजी के अलावा इसे अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन
कहां देखें ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ Disney+Hotstar पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के लाइव अपडेट्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
संभावित एकादश:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।
न्यूजीलैंड: टिम साउदी (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, डेरिल मिशेल, टिम सीफर्ट, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट।