फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ 1st Test: तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत दूसरी पारी में अभी भी 39 रन पीछे

Sun, 23 Feb 2020 12:29 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 23 Feb 2020 12:29 PM IST
खास बातें

भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट स्कोर: वेलिंग्टन टेस्ट का तीसरा दिन न्यूजीलैंड के नाम रहा। मेजबान ने पहली पारी में लड़खड़ाने के बाद अपने नीचले क्रम के खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण पारियों के आधार पर 183 रनों की बढ़त के साथ 348 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम दूसरी पारी में भी लड़खड़ा गई और 113 रन पर चार विकेट गंवा दिए। दिन का खेल खत्म होने तक भारत की तरफ से रहाणे और विहारी क्रीज पर बने हुए हैं और टीम अभी भी 39 रन से पीछे है।

विज्ञापन
India vs New Zealand Live Cricket Score 1st Test Day 3 Match Scorecard News Updates
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:14 PM, 23-Feb-2020

तीसरे दिन का खेल खत्म

पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में 144/4 रन बना लिए हैं। भारत की तरफ से अजिंक्य रहाणे (25) और हनुमा विहारी (15) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। न्यूजीलैंड के पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम अभी भी 39 रन पीछे है। 

इससे पहले दिन का खेल शुरू होने पर न्यूजीलैंड की टीम ने पांच विकेट पर 216 से आगे खेलना शुरू किया और पहली ही गेंद पर बुमराह के हाथों वाटलिंग का विकेट गंवा बैठी। मेजबान टीम ने अपने आखिरी तीन खिलाड़ियों के दम पर पहली पारी में 183 रनों की बढ़त के साथ 348 रन बनाए। भारत की तरफ से इशांत शर्मा ने सर्वाधिक पांच विकेट चटकाए। अश्विन को तीन विकेट मिले और शमी-बुमराह के खाते में भी एक-एक विकेट गए।

इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर से खराब रही और उसने ट्रेंट बोल्ट की तूफानी गेंदबाजी के आगे 113 रन पर ही शुरुआत के चार विकेट गंवा दिए। हालांकि दिन के अंत में रहाणे और विहारी ने भारतीय पारी को संभाला और एक महत्वपूर्ण साझेदारी की। भारत की तरफ से दूसरी पारी में मयंक अग्रवाल ने सर्वाधिक 58 रन बनाए तो वहीं कीवियों की तरफ से बोल्ट ने तीन विकेट चटकाए। 
 


 
12:09 PM, 23-Feb-2020

भारत 39 रन पीछे

वेलिंग्टन टेस्ट में फिलहाल न्यूजीलैंड मजबूत स्थिति में है और तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में भारत के चार विकेट गिरा चुकी है। अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी की जोड़ी ने भारत की लड़खड़ाती पारी को संभाला और तीसरे दिन के अंत तक कोई अतिरिक्त विकेट नहीं गिरने दिया। न्यूजीलैंड की पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम अभी भी 39 रन पीछे है और उसके छह विकेट बाकी हैं।  

 
विज्ञापन
12:01 PM, 23-Feb-2020

रहाणे और विहारी पर जिम्मेदारी

भारतीय टीम शुरुआती झटकों के बाद उबरने की कोशिश में लगी हुई है। शुरुआती चार विकेट गंवाने के बाद अब टीम की पूरी जिम्मेदारी उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी के कंधों पर है और दोनों उसे बखूबी निभा भी रहे हैं। दोनों की जोड़ी ने अब तक 100 से अधिक गेंदे खेल ली है और 27 रन जोड़े हैं। भारत का स्कोर- 140/4, रहाणे (25) और हनुमा विहारी (11)
11:10 AM, 23-Feb-2020

बोल्ट का कहर

भारतीय टीम के लिए कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट बेहद खतरनाक साबित हो रहे हैं। दूसरी पारी में बोल्ट ने अब तक भारत के टॉप तीन खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई है। बोल्ट अब तक 14 ओवर की गेंदबाजी में पांच मेडेन के साथ 25 रन देकर तीन विकेट चटका चुके हैं। 53 ओवर के बाद भारत का स्कोर: भारत का स्कोर- 126/4, रहाणे (13) और हनुमा विहारी (09)
10:33 AM, 23-Feb-2020

विराट फिर से फेल

भारतीय टीम फिर से मुश्किल में आ गई है। टीम इंडिया ने अब अपने कप्तान विराट कोहली का अहम विकेट गंवा दिया है। विराट एक बार फिर से बड़ा स्कोर बनाने में असफल रहे और 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कोहली को बोल्ट ने अपनी शॉट गेंद से फंसाया। भारतीय टीम अभी भी 68 रन पीछे। भारत का स्कोर- 114/4,  रहाणे (09) और हनुमा विहारी (01)
10:06 AM, 23-Feb-2020

मयंक लौटे पवेलियन

भारत एक बार फिर से मुश्किल में नजर आ रही है। दूसरी पारी में उसने 100 रन के अंदर अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं। अच्छी लय में नजर आ रहे मयंक को साउदी ने आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया। आउट होने से पहले मयंक ने 99 गेंदों में 58 रन बनाए। भारत का स्कोर- 96/3, विराट (12) और रहाणे (0)
विज्ञापन
विज्ञापन
09:46 AM, 23-Feb-2020

विराट और मयंक क्रीज पर

पुजारा के आउट होने के बाद टीम के कप्तान विराट कोहली क्रीज पर आए हैं। विराट ने मयंक के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया। भारत का स्कोर- 92/2 , मयंक (54) और विराट (12)
09:13 AM, 23-Feb-2020

चायकाल से पहले पुजारा आउट

एक अच्छी साझेदारी के बाद भारत को चायकाल से पहले बड़ा झटका लगा। ट्रेंट बोल्ट ने 32वें ओवर की आखिरी गेंद पर पुजारा को अपनी अंदर जाती गेंद से क्लीन बोल्ड कर दिया। पुजारा ने मयंक के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। पुजारा ने आउट होने से पहले 81 गेंदों में 11 रन बनाए। फिलहाल मयंक अग्रवाल अर्धशतक बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं। चायकाल तक भारत 105 रन पीछे, भारत का स्कोर- 78/2 , मयंक (52) और विराट (00)
 

 
09:00 AM, 23-Feb-2020

मयंक का अर्धशतक

मयंक अग्रवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 75 गेंदों में अपना चौथा अर्धशतक पूरा किया। एजाज पटेल की गेंद पर मयंक ने चौका मारकर अर्धशतक जड़ा। मयंक ने पुजारा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए अब तक 45 रन जोड़े हैं। भारत का स्कोर- 72/1 , मयंक (51) और पुजारा (06)
08:31 AM, 23-Feb-2020

भारत के 50 रन

भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 50 रन पूरे कर लिए हैं, हालांकि टीम अभी भी न्यूजीलैंड की पहली पारी के आधार पर 129 रन से पीछे है। भारत की तरफ से पुजारा और मयंक पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। भारत का स्कोर- 54/1 , मयंक (33) और पुजारा (06)
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed