फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs New Zealand 1st test, Kanpur Stats Records: Important Statistics You Need To Know | Kanpur Test

IND vs NZ: कानपुर में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, अक्षर-श्रेयस-अश्विन ने रचा इतिहास, कीवी टीम इस साल एक भी टेस्ट नहीं हारी

Mon, 29 Nov 2021 05:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 29 Nov 2021 05:43 PM IST
सार

श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया और डेब्यू पर पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बने।

विज्ञापन
India vs New Zealand 1st test, Kanpur Stats Records: Important Statistics You Need To Know | Kanpur Test
भारत बनाम न्यूजीलैंड कानपुर टेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में अजिंक्य रहाणे भारत के स्टैंड-इन कप्तान थे, जबकि न्यूजीलैंड का नेतृत्व केन विलियम्सन कर रहे थे। श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया और डेब्यू पर पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बने। हम आपको मैच में बने कुछ महत्वपूर्ण आंकड़ों के बारे में बता रहे हैं...
विज्ञापन
  • 2010 के बाद 2021: न्यूजीलैंड कानपुर टेस्ट से पहले पिछली बार भारत में 2010 में हैदराबाद में टेस्ट ड्रॉ कराने में सफल रहा था। 11 साल बाद कीवी टीम भारत में कोई टेस्ट ड्रॉ करा पाई है।
  • विज्ञापन
  • 0/6: अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारत कोई टेस्ट नहीं हारा है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारत ने चार जीते और दो ड्रॉ रहा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 6: न्यूजीलैंड ने इस टेस्ट से पहले और 2010 के बाद से भारत में खेले गए 6 टेस्ट गंवाए हैं।
  • 6/12: भारत ने 2021 में 6 टेस्ट जीते हैं। टीम ने इस साल किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा जीत हासिल की है। भारत ने 2021 में तीन मैच हारे हैं और तीन टेस्ट ड्रॉ रहा है।
  • 7/23: भारत ने कानपुर में 23 में से 7 टेस्ट जीते हैं। भारत ने इस मैदान पर तीन हारे हैं और 13 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं।
  • 1: केन विलियम्सन टेस्ट में एशिया में न्यूजीलैंड के सबसे सफल कप्तान बनने से सिर्फ एक जीत दूर हैं। कप्तान के रूप में विलियम्सन ने एशिया में आठ टेस्ट में से तीन टेस्ट जीते हैं। इससे पहले स्टीफन फ्लेमिंग ने भी एशिया में 13 टेस्ट में से तीन में जीत हासिल की थी।
  • 0/5: न्यूजीलैंड 2021 में कोई टेस्ट नहीं हारा है। उसने पांच मुकाबले खेले हैं। इसमें से तीन में जीत हासिल की और दो टेस्ट ड्रॉ रहा।
  • 450: न्यूजीलैंड का यह 450वां टेस्ट था। इतने टेस्ट खेलने वाली कीवी पांचवीं टीम है। 
  • 50: उमेश यादव का यह 50वां टेस्ट था। 
  • 2: न्यूजीलैंड ने भारत में 1988 में मुंबई में और 1969 में नागपुर में केवल दो टेस्ट जीते हैं। 
  • 125: भारतीय गेंदबाजों ने टेस्ट में 2021 में 125 नो बॉल फेंकी हैं, जो इस साल किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा है। यह 2010 के बाद एक कैलेंडर वर्ष में भारतीय गेंदबाजों द्वारा फेंकी गई अधिकतम नो बॉल भी है।
  • तीसरे: अक्षर पटेल ने 4 टेस्ट में 33 विकेट लिए हैं। करियर के पहले चार टेस्ट में किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा यह दूसरा सबसे अधिक विकेट है। करियर के पहले चार टेस्ट में नरेंद्र हिरवानी का 36 विकेट लिए थे। वह पहली सात टेस्ट पारियों में सबसे ज्यादा 5 बार पारी में पांच विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं।
  • 50: टिम साउदी भारत के खिलाफ 50 टेस्ट विकेट पूरे किए।
  • 4000: टॉम लाथम ने कानपुर टेस्ट में इस फॉर्मेट में 4000 रन पूरे किए। ऐसा करने वाले वह नौवें कीवी बल्लेबाज हैं।
  • 50: काइल जेमीसन ने टेस्ट में 50 विकेट पूरे किए। इसके लिए उन्होंन नौ टेस्ट खेले। वह न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे तेज 50 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने दिग्गज शेन बांड (12 मैच) को पीछे छोड़ दिया। 
  • 300: रविचंद्रन अश्विन घर (भारत) में 300 टेस्ट विकेट पूरे करने से 8 विकेट दूर हैं। भारत में अश्विन से ज्यादा टेस्ट विकेट (350) सिर्फ अनिल कुंबले ने ही लिए हैं।
  • 100: उमेश यादव घर में 100 टेस्ट विकेट पूरे करने से 3 विकेट दूर हैं।
  • 44: रविचंद्रन अश्विन 2021 में टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने इस दौरान सात टेस्ट खेले हैं। पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी उनके साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। दूसरे नंबर पर 39 विकेट के साथ पाकिस्तान केे ही हसन अली हैं। 
  • 419: अश्विन टेस्ट में अब तक 419 विकेट ले चुके हैं। सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट के मामले में अश्विन तीसरे भारतीय गेंदबाज हैं। अनिल कुंबले (619) और कपिल देव (434) उनसे आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed