फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

India vs New Zealand 1st ODI Highlights: पहला वन-डे हारा भारत, न्यूजीलैंंड ने रचा इतिहास

Wed, 05 Feb 2020 04:37 PM IST
गौरव पाण्डेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 05 Feb 2020 04:37 PM IST
खास बातें

India vs New Zealand 1st ODI Live Cricket Score: हैमिल्टन में खेले गए पहले वन-डे में न्यूजीलैंड ने चार विकेट से शानदार जीत दर्ज की। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 348 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। जवाब में रॉस टेलर के नाबाद शतक के बूते कीवियों ने 11 गेंद पहले ही यह स्कोर पा लिया। न्यूजीलैंड का यह भारत के खिलाफ सबसे सफल रन चेज भी था। इस तरह तीन मैच की वन-डे सीरीज में मेजबान टीम 1-0 से आगे हो गई। अब दूसरा मैच 8 फरवरी को खेला जाएगा।

विज्ञापन
India vs New Zealand 1st ODI Live Cricket Score Match News Updates
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:24 PM, 05-Feb-2020

न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, दर्ज की सबसे बड़ी जीत

आज भारत के खिलाफ 348 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने वन-डे में अपना सबसे बड़ा टोटल चेज किया है। मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 348 रन का लक्ष्य हासिल किया, जो वन-डे में इस टीम के द्वारा हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है। कीवी टीम ने 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 346 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेदा था और 49.3 ओवर में हैमिल्टन में ही एक विकेट से रोमांचक जीत हासिल की थी।
04:20 PM, 05-Feb-2020

विश्व कप के बाद न्यूजीलैंड ने दर्ज की पहली वन-डे जीत

इस मैच में जीत के साथ ही भारत ने न्यूजीलैंड को लगातार दूसरे वन-डे में हरा दिया, इससे पहले पिछले साल वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी कीवियों ने टीम इंडिया को शिकस्त दी थी। मौजूदा न्यूजीलैंड दौरे में भारत की यह पहली हार है। वह पांच टी-20 की सीरीज को 5-0 से जीता था।
विज्ञापन
04:12 PM, 05-Feb-2020

टेलर ने लगाया एक साल बाद शतक

35 वर्षीय रॉस टेलर ने आज 73 गेंदों पर सैकड़ा पूरा किया। यह उनके करियर का 21वां शतक था। वे 109 रन बनाकर नाबाद रहे। टेलर ने एक साल बाद शतक लगाया, पिछली बार 8 जनवरी को श्रीलंका के खिलाफ 137 रन बनाए थे। कप्तान टॉम लाथम ने 48 गेंदों पर 69 रन बनाए। हेनरी निकोलस ने 78 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। मार्टिन गप्टिल ने 32 रन का योगदान दिया।
04:09 PM, 05-Feb-2020

भारतीय गेंदबाजों ने दिए 27 रन अतिरिक्त

न्यूजीलैंड की ओर से रॉस टेलर ने नाबाद 109, कप्तान टॉम लाथम ने 69 और हेनरी निकोल्स ने 78 रन बनाए। वहीं भारतीय टीम की ओर से कुलदीप यादव ने दो और शमी-शार्दुल ठाकुर ने 1-1 विकेट हासिल किया। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने 27 रन अतिरिक्त दिए, यही उनकी हार का एक कारण भी बना।

03:48 PM, 05-Feb-2020

न्यूजीलैंड ने जीता पहला वन-डे

हैमिल्टन में खेले गए पहले वन-डे में न्यूजीलैंड ने चार विकेट से शानदार जीत दर्ज की। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 348 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। जवाब में रॉस टेलर के नाबाद शतक के बूते कीवियों ने 11 गेंद पहले ही यह स्कोर पा लिया। इस तरह तीन मैच की वन-डे सीरीज में मेजबान टीम 1-0 से आगे हो गई। अब दूसरा मैच 8 फरवरी को खेला जाएगा।

03:43 PM, 05-Feb-2020

48वां ओवर शार्दुल ठाकुर लेकर आए। दूसरी ही गेंद पर मिचेल सेंटनर ने डीप मिड विकेट पर छक्का लगाया। न्यूजीलैंड को 14 गेंदों में सात रन चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
03:39 PM, 05-Feb-2020

न्यूजीलैंड को तीन ओवर में 12 रन की दरकार

47वां ओवर करने जसप्रीत बुमराह आए हैं। ओवर से सिर्फ तीन रन आए। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 18 गेंदों में 14 रन बनाने हैं।
03:33 PM, 05-Feb-2020

एक ही ओवर में दो झटके

दूसरी गेंद पर नीशाम के आउट होने के बाद आखिरी बॉल पर भी भारत को विकेट मिला। दूसरा रन चुराने के चक्कर में नए बल्लेबाज कॉलिन डी ग्रैंडहोम रन आउट हो गए। डीप मिडविकेट से फेंका गया कोहली का थ्रो इतना सटीक था कि आसानी से अय्यर ने रन पूरा करने से पहले रन आउट कर दिया। 46 ओवर्स के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 331/6। अब न्यूजीलैंड को 24 गेंदों में 17 रन की दरकार।
03:26 PM, 05-Feb-2020

नीशाम बने भारत के पांचवें शिकार

न्यूजीलैंड मजबूत स्थिति में था। इस तरह के बड़े शॉट की कोई जरूरत नहीं थी, लेकिन छक्का मारने की फिराक में मोहम्मद शमी को जेम्स नीशाम (9) ने ऊंचा शॉट मारा, लेकिन एक बार फिर लॉन्ग ऑफ पर मुस्तैद केदार जाधव ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की।
03:18 PM, 05-Feb-2020

रॉस टेलर का शतक

रॉस टेलर का शतक। 73 गेंदों पर 35 वर्षीय रॉस ने सैकड़ा पूरा किया। क्या यह अनुभवी बल्लेबाज आज अपनी टीम को जीत दिला पाएगा? 43 ओवर्स के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 323/4, रॉस टेलर (101), जेम्स नीशाम (7), अब न्यूजीलैंड को 36 गेंदों में 25 रन की दरकार।
 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed