{"_id":"5ab68a214f1c1b71778b7415","slug":"india-vs-england-women-third-t20-match-preview","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvsENG: इंग्लैंड के खिलाफ साख बचाने उतरेगी टीम इंडिया, सीरीज में अब तक नहीं खुला है खाता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvsENG: इंग्लैंड के खिलाफ साख बचाने उतरेगी टीम इंडिया, सीरीज में अब तक नहीं खुला है खाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Mar 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के हाथों पहले टी20 मुकाबले में 6 विकेट से हार का स्वाद चख चुकी टीम इंडिया का तीसरा मुकाबला रविवार को इंग्लैंड से होना है। पहले वन-डे और फिर टी20 में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना कर रही भारतीय दल की कोशिश होगी कि वह जीत की पटरी पर लौट सके। वहीं, दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर पूरे आत्मविश्वास से भरी हुई है और मेजबान भारत को भी मात देना चाहेगी।
विज्ञापन
भारत को जीतने के लिए अपने हर डिपार्टमेंट में सुधार करने की जरुरत होगी। उसकी सबसे बड़ी चिंता मध्यक्रम के बल्लेबाजों का रन न बनाना है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में स्मृति मंधाना और अनुजा पाटिल के अलावा कोई भी बल्लेबाज अपना दम नहीं दिखाने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
गेंदबाजों को दिखाना होगा दम
तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने ऑस्ट्रेलियाई शीर्षक्रम को हिला दिया था, लेकिन उन्हें शिखा पांडे और रूमेली धर समेत बाकी गेंदबाजों से सहयोग नहीं मिल सका स्पिनर पूनम यादव और दीप्ति शर्मा से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
टीमें :
भारत : हरमनप्रीत कौर ( कप्तान ), स्मृति मंधाना, मिताली राज, वेदा कृष्णामूर्ति, जेमिमा रौद्रिगेज, अनुजा पाटिल, दीप्ति शर्मा, तान्या भाटिया, पूनम यादव, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, पूजा वस्त्रकार, रूमेली धर, मोना मेशराम, राधा यादव।
इंग्लैंड : हीथर नाइट (कप्तान) , ब्यूमोंट, केट क्रास, एलिस डेविडसन रिचडर्स, सोफी एस्सेलेस्टोन, टैश फारांट, कैटी जार्ज, जेनी गन एलेक्स हार्टले, डेनियेले हाजेल, एमी जोंस, आन्या श्रुबसोले, नेटली स्किवेर, फ्रान विल्सन, डेनियल व्याट।