फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs england women team 2nd odi match preview at mumbai

'मिताली ब्रिगेड' की निगाहें सीरीज जीत पर, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा वन-डे कल

Sun, 24 Feb 2019 03:22 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 24 Feb 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
india vs england women team 2nd odi match preview at mumbai
बीसीसीआई, वुमेन क्रिकेट टीम - फोटो : self

शुरूआती मुकाबले में मनोबल बढ़ाने वाली जीत से आत्मविश्वास से भरी भारतीय महिला टीम सोमवार को दूसरे क्रिकेट वनडे में विश्व चैम्पियन इंग्लैंड को हराकर तीन मैचों की सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। 

विज्ञापन

भारतीय महिला टीम सीरीज में इससे बेहतर शुरूआत की उम्मीद नहीं कर सकती थी, उसने शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में मौजूदा विश्व चैम्पियन टीम को 66 रन से पराजित किया। इस जीत ने उनके आत्मविश्वास में ही बढ़ोतरी ही नहीं की बल्कि आईसीसी महिला चैम्पियनशिप में दो अहम अंक भी दिलाये जो 2021 विश्व कप के लिये सीधे क्वालीफाई करने की दौड़ के लिये महत्वपूर्ण होगा। 
विज्ञापन


भारत को 2020 तक विश्व रैंकिंग में शीर्ष चार में अपना स्थान बरकरार रखना होगा जिससे टीम 2021 विश्व कप के लिये सीधे प्रवेश कर लेगी और इस कड़ी में सोमवार को लगातार जीत मेजबानों के लिए अच्छी साबित होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेजबान टीम के लिए बाएं हाथ की स्पिनर एकता बिष्ट की अगुवाई वाली गेंदबाजी इकाई ने शानदार प्रदर्शन किया, जिन्होंने 25 रन देकर चार विकेट अपने नाम किये। इससे भारतीय स्पिनरों ने इंग्लैंड को कहीं भी मौका नहीं दिया और उसकी बल्लेबाज मध्य के ओवरों में जूझती रहीं। वे बिष्ट, लेग स्पिनर पूनम यादव और ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा (33 रन देकर दो विकेट) का सामना नहीं कर सकीं। 

अनुभवी झूलन गोस्वामी (19 रन देकर एक विकेट) और शिखा पांडे (21 रन देकर दो विकेट) ने भी भारत को 202 रन के लक्ष्य को बचाने में अहम भूमिका निभाई। बल्लेबाजी में युवा सलामी बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिगेज अच्छी फार्म में हैं जबकि 24 रन बनाने वाली स्मृति मंधाना भी काफी रन जुटाना चाहेंगी जो पहले मैच में मौका चूक गयीं थीं। 

कप्तान मिताली राज ने 44 रन बनाये थे, वह 50 ओवर के प्रारूप के लिये मजबूत दिखती हैं। वह भारत की बल्लेबाजी लाइन अप की रीढ़ हैं, वह चाहेंगी कि उन्हें दीप्ति शर्मा, मोना मेशराम और युवा हरलीन देयोल से सहयोग मिले। हरलीन को चोटिल हरमनप्रीत कौर की जगह मौका मिला था। 

चिंता की बात सिर्फ यही है कि टीम सलामी बल्लेबाजों जेमिमा और मंधाना से मिली अच्छी शुरूआत का फायदा नहीं उठा सकी थी। इन दोनों ने पहले विकेट के लिये 69 रन की भागीदारी निभाकर बड़े स्कोर की नींव रखी थी। लेकिन मध्यक्रम चरमरा गया। फिर जिम्मेदारी मिताली और विकेटकीपर तानिया भाटिया (25) तथा बाद में गोस्वामी (30) ने संभाली। 

वहीं इस हार से हैरान इंग्लैंड की टीम के दौड़ में बने रहने और सीरीज को जीवंत रखने के लिये शानदार तरीके से वापसी की उम्मीद है। लेकिन उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती भारतीय स्पिन तिकड़ी से निपटने की होगी जिनके लिए यहां के हालात काफी मददगार हैं। 

कप्तान हीथर नाइट को दानी वाट, सारा टेलर और टैमी ब्यूमोंट से सहयोग की जरूरत है। पिछले मैच में आल राउंडर नटाली स्किवर ने बल्ले और गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया था। इंग्लैंड की गेंदबाजी हालांकि प्रभावी रही। उनके पास स्किवर, सोफी एक्सेलस्टोन, जार्जिया एलवेस और अनुभवी तेज गेंदबाज आन्या श्रबसोल के रूप में अच्छी गेंदबाज मौजूद हैं जो भारतीयों को परेशानी में डालेंगी। 

टीमें इस प्रकार हैं: 

भारत : मिताली राज (कप्तान), झूलन गोस्वामी, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिगेज, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), आर कल्पना (विकेटकीपर), मोना मेशराम, एकता बिष्ट, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, शिखा पांडे, मानसी जोशी, पूनम राउत और हरलीन देयोल। 

इंग्लैंड : हीथर नाइट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, कैथरीन ब्रंट, केट क्रास, सोफिया डंकले, सोफी एक्सेलस्टोन, जार्जिया एलविस, एलेक्स हार्टले, एमी जोंस, लौरा मार्श, नटाली स्किवर, आन्या श्रबसोल, सारा टेलर (विकेटकीपर), लॉरेन विनफील्ड और दानी वाट।

मैच भारतीय समयानुसार सुबह नौ बजे शुरू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed