{"_id":"60efa1748ebc3e7375213782","slug":"india-vs-england-two-indian-cricketers-tested-positive-in-england-one-still-in-isolation-but-asymptomatic","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज पर मंडराया खतरा, टीम इंडिया के दो खिलाड़ी कोरोना संक्रमित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज पर मंडराया खतरा, टीम इंडिया के दो खिलाड़ी कोरोना संक्रमित
Thu, 15 Jul 2021 08:16 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Thu, 15 Jul 2021 08:16 AM IST
सार
इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया के दो खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन खिलाड़ियों के संक्रमित पाए जाने के बाद इसका असर दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज पर भी पड़ सकता है। बीते दिनों इंग्लैंड में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। यह सीरीज नियमित समय पर शुरू होगी या नहीं कुछ भी कहना मुश्किल है। इंग्लैंड में कोरोना के मामलों में तेजी से हो रही बढ़ोतरी का असर भारतीय टीम पर भी पड़ा है। खबरों के मुताबिक टीम इंडिया को 2 खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह जानकारी मिलने के बाद खिलाड़ी को आइसोलेट कर दिया गया है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि टीम इंडिया में कोरोना संक्रमित खिलाड़ियों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के बाद टीम इंडिया इन दिनों तीन हफ्ते के ब्रेक पर है। इस दौरान भारत के कई खिलाड़ी ब्रिटेन की अलग-अलग जगहों पर घूमने भी गए। इसी दौरान उनके कोरोना की चपेट में आने की आशंका की जा रही है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, ब्रिटेन में दो भारतीय खिलाड़ी कोरोना से प्रभावित हुए और अब दोनों अच्छा महसूस कर रहे हैं जिसमें से एक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दूसरे खिलाड़ी का टेस्ट 18 जुलाई को किया जाएगा तब तक उसका 10 दिन का आइसोलेशन समय पूरा हो चुका होगा।
विज्ञापन
एएनआई से बात करते हुए एक सूत्र ने कहा, कि दोनों खिलाड़ियों में कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखाई दिए, जिसके बाद उनकी कोरोना जांच कराई गई। सूत्र ने आगे कहा कि परेशान होने वाली कोई बात नहीं है, जो खिलाड़ी संक्रमित हुआ था उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद दूसरे खिलाड़ी की जांच 18 जुलाई को की जाएगी जो अभी आइसोलेट है।
सूत्र से जब आगे यह पूछा गया कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बाद भारतीय खिलाड़ी ब्रेक पर थे क्या ऐसे में कोरोना को लेकर चिंता और बढ़ सकती है। इस सवाल के जवाब में सूत्र ने कहा, बाकी खिलाड़ी स्वस्थ हैं, उनकी नियमित अंतराल पर जांच होगी और नियमों का पालन कड़़ाई से होगा, खिलाड़ियों की सुरक्षा हमारा सर्वोपरि उद्देश्य है।