फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs England Test series all records and stats; Most Bowled Dismissals in a Test Series this century

IND vs ENG: रच गया इतिहास, भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में 45 बार खिलाड़ी हुए बोल्ड, 21वीं सदी में सबसे ज्यादा

Tue, 05 Aug 2025 01:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 05 Aug 2025 01:07 PM IST
सार

पांच मैचों की इस सीरीज में सिर्फ तीन मैच खेलने वाले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा बोल्ड आउट (10) किए। 

विज्ञापन
India vs England Test series all records and stats; Most Bowled Dismissals in a Test Series this century
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज ने रोमांच की सारी हदें पार कर दीं। पांचों मुकाबले पांच दिन तक गए और दोनों टीमों के बीच जीत के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिली। इंग्लैंड ने पहले और तीसरे टेस्ट में जीत हासिल की, जबकि भारत ने दूसरे और पांचवें टेस्ट मैच को अपने नाम किया और इस तरह सीरीज 2-2 से बराबर रही। मैनचेस्टर में खेला गया चौथा टेस्ट ड्रॉ रहा था। यह एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 सीरीज कई मायनों में ऐतिहासिक रही। इस सीरीज में कई रिकॉर्ड्स बने और टूटे। 
विज्ञापन

सीरीज में 45 बोल्ड आउट
इस टेस्ट सीरीज में 45 बोल्ड आउट दर्ज किए गए। ये 21वीं सदी में किसी भी सीरीज में दर्ज किए गए सबसे ज्यादा बोल्ड आउट हैं। इस सीरीज में कुल 175 विकेट गिरे और इसमें 45 बार यानी एक चौथाई से भी ज्यादा बार खिलाड़ी बोल्ड हुए। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड भारत-इंग्लैंड सीरीज के नाम ही था। 2024 में इंग्लैंड के भारत दौरे पर 39 बार खिलाड़ी बोल्ड आउट हुए थे। पांच मैचों की इस सीरीज में सिर्फ तीन मैच खेलने वाले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा बोल्ड आउट (10) किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

India vs England Test series all records and stats; Most Bowled Dismissals in a Test Series this century
सिराज ने एटकिंसन को बोल्ड किया - फोटो : PTI
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 सीरीज में बने अन्य बड़े रिकॉर्ड्स
  • 7187 रन: एक सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा रन (पांचों टेस्ट को मिलाकर)।
  • 14 बार: एक सीरीज में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 300+ के टीम स्कोर
  • 9: एक सीरीज में सबसे ज्यादा 400 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज।
  • 50: संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा व्यक्तिगत 50+ के स्कोर।
  • 21: संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा व्यक्तिगत शतक।
  • 19: संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारियां।
विज्ञापन

सिराज की दमदार गेंदबाजी
वहीं, दिलेर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों में किया गया शानदार प्रदर्शन उनके आंकड़ों में भी नजर आया। उन्होंने 23 विकेट लेकर इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जसप्रीत बुमराह के भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी की। बुमराह ने साल 2021-22 में यह उपलब्धि हासिल कर भुवनेश्वर कुमार (19) का रिकॉर्ड तोड़ा था। सिराज इस सीरीज के साथ शुरू हुई एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में भी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। सिराज के बाद इंग्लैंड के जोश टंग (19) दूसरे स्थान पर रहे।

रनों के लिहाज से सबसे करीबी जीत
द ओवल में भारत को छह रनों से जीत मिली, जो टेस्ट क्रिकेट में रनों के लिहाज से उसकी सबसे करीबी जीत है। इससे पहले साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई में मिली 13 रनों की जीत का रिकॉर्ड था। भारत ने सीरीज में कुल 3,809 रन बनाए, जो पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे ज्यादा स्कोर है। भारत के खिलाफ यह लगातार चौथी टेस्ट सीरीज है जिसे जीतने में इंग्लैंड की टीम नाकाम रही। यह सिलसिला 2018 से चला आ रहा है। यह पारंपरिक प्रारूप में इंग्लैंड का सीरीज में सफलता हासिल करने में नाकाम रहने का दूसरा सबसे लंबा दौर है। इससे पहले वे 1996 और 2011 के बीच पांच सीरीज में बिना किसी जीत के रहे थे।

India vs England Test series all records and stats; Most Bowled Dismissals in a Test Series this century
जो रूट - फोटो : PTI
रूट ने गावस्कर की बराबरी की
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने ओवल टेस्ट की दूसरी पारी में 104 रन बनाए, जो भारत के खिलाफ टेस्ट में उनका 13वां शतक और कुल मिलाकर 16वां शतक है। इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ की बराबरी कर ली है। रूट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 13 शतक बनाने के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड की भी बराबरी की है। अब एक ही देश के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक बनाने के मामले में उनसे आगे सिर्फ डॉन ब्रैडमैन (इंग्लैंड के खिलाफ 19 शतक) हैं। रूट विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के इतिहास में 6,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

गिल ने गूच-गावस्कर को पीछे छोड़ा
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इस सीरीज में 754 रन बनाकर सुनील गावस्कर और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ग्राहम गूच जैसे दो महान बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने कप्तान के तौर पर सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में गावस्कर (732) के भारतीय रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। गिल ने भारत और इंग्लैंड के बीच किसी एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के बाद गूच (752) के 35 साल पुराने रिकॉर्ड को अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed