वापसी: टीम इंडिया में लौटे ऋषभ पंत, कोविड-19 का हुए थे शिकार
ऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल हो गए हैं। बीते दिन वह कोरोना संक्रमित हो गए थे। जिसके चलते पंत टीम इंडिया के साथ डरहम अभ्यास के लिए नहीं जा पाए थे। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की शुरूआत 4 अगस्त से होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की टीम इंडिया में वापसी हो गई है। वह कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद भारतीय दल में लौटे हैं। उनकी वापसी से टीम मजबूत होगी। 8 जुलाई को पंत डेल्टा वैरिएंट का शिकार हुए थे। जिसके बाद उन्हें एकांतवास पर रखा गया। इस दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही थी। पंत ने ग्रेट ब्रिटेन के नियमानुसार 10 दिन का निर्धारित क्वारंटीन पीरिएड पूरा कर लिया। भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले वह गुरुवार को टीम में शामिल हो गए।
कोरोना संक्रमित होने के बाद बीते सोमवार को उनकी जांच की गई। भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथम्पटन में खेले गए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के बाद भारतीय टीम को तीन हफ्ते का ब्रेक दिया गया था। इस दौरान पंत कोविड-19 का शिकार हुए थे।
Hello @RishabhPant17, great to have you back 😀#TeamIndia pic.twitter.com/aHYcRfhsLy
विज्ञापन विज्ञापन— BCCI (@BCCI) July 21, 2021
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने बयान में कहा, ऋषभ पंत की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आऩे के बाद वह भारतीय टीम में डरहम में शामिल होंगे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने भरत अरुण, गेंदबाजी कोच, रिद्धिमान साहा और अभिमन्यु ईश्वरन दयानंद गरानी के संपर्क में आए थे जो उस समय होटल में थे। 14 जुलाई को जांच की गई जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद इन सभी चार लोगों को 10 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया जो लंदन के टीम होटल में अपने-अपने कमरों में रहे। पूरी भारतीय टीम उनके साथ दौरे पर आए परिवार के सदस्यों को इस महीने की शुरूआत में लंदन में कोविड-19 वैक्सीन की खुराक दी गई। आने वाले समय में किसी को कोई परेशानी न हो जिसके लिए टीम के सभी सदस्यों का नियमित परीक्षण किया जा रहा है।