फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs England oval test Moeen Ali was out on Jasprit Bumrah's ball but no Indian player even appealed

IND vs ENG: भारतीय टीम से हुई बड़ी चूक, इस गलती की वजह से मोईन अली को मिला जीवनदान

Sat, 04 Sep 2021 02:02 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 04 Sep 2021 02:02 PM IST
सार

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मैच ओवल में खेला जा रहा है। मुकाबले के दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह समेत भारतीय खिलाड़ियोें से बड़ी चूक हो गई। दरअसल बुमराह की गेंद पर मोईन अली आउट थे लेकिन किसी ने अपनी नहीं की। 

विज्ञापन
India vs England oval test Moeen Ali was out on Jasprit Bumrah's ball but no Indian player even appealed
भारत बनाम इंग्लैंड मोइन अली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मैच लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। मुकाबले के दूसरे दिन भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बड़ी चूक कर दी। उनके पास इंग्लैंड के बल्लेबाज मोईन अली का विकेट लेने का मौका था। लेकिन विकेट कीपर समेत किसी भारतीय ने उस दौरान अपील नहीं की। बाद में मोईन ने अपने जीवनदान का फायदा उठाते हुए 35 रन बनाए थे। 
विज्ञापन

दरअसल इंग्लैंड की पारी का 60वां ओवर जसप्रीत बुमराह फेंकने आए। उस दौरान उनके आगे मोईन अली थे। बुमराह ने अपने ओवर के दौरान एक शानदार यॉर्कर गेंद डाली जो उनके जूते पर लगने के बाद लेग स्टंप पर जा रही थी। इस दौरान भारत के किसी खिलाड़ी ने अपील नहीं की। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



बुमराह की इस गेंद का जब रिप्ले देखा गया तो पता चला कि गेंद सीधे स्टंप पर जाकर लगती। वहीं टीम इंडिया का अनुमान था कि गेंद पहले मोईन के बल्ले पर लगी है। जिसके चलते खिलाड़ियों ने अपील करना मुनासिब नहीं समझा। लेकिन वह अपने इस जीवनदान का ज्यादा फायदा नहीं उठा पाए और 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रवींद्र जडेजा ने आउट किया। 


मोईन अली लगातार बड़े शॉट्स लगाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने रवींद्र जडेजा की एक गेंद को उछालकर खेला। गेंद सीमा रेखा की तरफ जाने के बजाय हवा में झूल गई। उधर फील्डिंग कर रहे रोहित शर्मा ने कोई गलती नहीं और आसानी से कैच लपक लिया। मोईन अली 71 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed