फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs England: Mark Wood ruled out of third Test against India due to shoulder injury

ENG vs IND: इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, तीसरे टेस्ट में नहीं खेलेगा यह स्टार गेंदबाज

Mon, 23 Aug 2021 03:18 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 23 Aug 2021 03:18 PM IST
सार

बता दें कि 31 वर्षीय वुड को लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन फील्डिंग करते समय कंधे में चोट लगी थी।

विज्ञापन
India vs England: Mark Wood ruled out of third Test against India due to shoulder injury
इंग्लैंड टीम - फोटो : social media

विस्तार

भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा। कंधे की चोट के कारण तेज गेंदबाज मार्क वुड बाहर हेडिंग्ले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। बता दें कि 31 वर्षीय वुड को लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन फील्डिंग करते समय कंधे में चोट लगी थी। हालांकि, वह लीड्स में टीम के साथ रहेंगे और इंग्लैंड की मेडिकल टीम के साथ अपना रिहैब जारी रखेंगे। मौजूदा पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट 25 अगस्त से हेंडिग्ले में खेला जाएगा।

विज्ञापन


तीन साल बाद मलान की वापसी
इंग्लैंड ने बीते दिनों तीसरे टेस्ट के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान किया था। तीसरे टेस्ट के लिए मेजबान टीम ने डोम सिबले की जगह डेविड मलान को अपने स्क्वाड में शामिल किया है। बता दें कि तीन साल बाद मलान की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। मलान ने अपना आखिरी टेस्ट भारत के खिलाफ ही साल 2018 में खेला था। बता दें कि तीसरे टेस्ट में रोरी बर्न्स के साथ हसीब हमीद ओपनिंग कर सकते हैं। 
विज्ञापन


चोट के कारण कई स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर
इस समय इंग्लैंड के कई स्टार खिलाड़ी चोट के कारण टीम से बाहर चल रह रहे हैं, जिसकी कमी मेजबान टीम को खल रही है। इनमें स्टुअर्ट ब्रॉड, जोफ्रा आर्चर, क्रिस वोक्स का नाम शामिल हैं। वहीं, टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने लंबे समय के लिए क्रिकेट से दूरी बना लिया है। इस ऑलराउंडर ने पिछले महीने पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की वनडे में 3-0 से जीत के बाद अनिश्चितकालीन अवकाश ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम
जो रूट (कप्तान), मोईन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, रोरी बर्न्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, हसीब हमीद, डैन लॉरेंस, साकिब महमूद, डेविड मलान, क्रेग ओवरटन, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, मार्क वुड (अब बाहर)।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed