फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs england lords test 2nd day live scorecard

विराट की कप्तानी में पहली बार पारी के अंतर से हारी टीम इंडिया, इंग्लैंड ने सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

Mon, 13 Aug 2018 06:51 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 13 Aug 2018 06:51 AM IST
विज्ञापन
india vs england lords test 2nd day live scorecard
स्टुअर्ट ब्रॉड

टीम इंडिया को दूसरे टेस्ट में रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के हाथों एक पारी और 159 रन के विशाल अंतर से शिकस्त झेलनी पड़ी। इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का तीसरा टेस्ट 18 अगस्त से नाटिंघम में खेला जाएगा। याद हो कि एजबेस्टन में खेला गया पहला टेस्ट इंग्लैंड ने 31 रन के अंतर से जीता था।

विज्ञापन


बता दें कि 'क्रिकेट के मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स स्टेडियम पर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया की पहली पारी 107 रन पर सिमट गई थी। इसके जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 396/7 के स्कोर पर घोषित की। फिर टीम इंडिया की दूसरी पारी 130 रन पर ढेर हुई और इंग्लैंड की बढ़त दोगुनी हुई। रविचंद्रन अश्विन 33 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स को 137* और कुल चार विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


चौथे दिन इंग्लैंड ने अपनी पारी 357/6 से आगे बढ़ाई। वोक्स ने अपने कल के स्कोर में 17 रन का इजाफा किया। उन्होंने सैम करन (40) के साथ सातवें विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी की और इंग्लैंड को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। हार्दिक पांड्या ने करन को शमी के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा और तभी इंग्लैंड ने अपनी पारी घोषित कर दी। टीम इंडिया की तरफ से हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शमी ने तीन-तीन विकेट लिए। इशांत शर्मा को एक सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

india vs england lords test 2nd day live scorecard
जेम्स एंडरसन

289 रन की विशाल बढ़त का बोझ उठाकर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। मुरली विजय को जेम्स एंडरसन ने बिना खाता खोले आउट किया। इसके साथ ही विजय के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ। वह दोनों पारियों में बिना खाता खोले आउट होने वाले छठे भारतीय ओपनर बन गए हैं। वहीं एंडरसन के नाम एक खास उपलब्धि दर्ज हुई। वह लॉर्ड्स के मैदान पर विकटों का शतक पूरा करने वाले इंग्लैंड के पहले गेंदबाज बन गए हैं।

जल्द ही एंडरसन ने केएल राहुल (10) को एलबीडब्ल्यू आउट करके टीम इंडिया को दूसरा झटका दिया। दो विकेट जल्दी गिरने के बाद टीम इंडिया को संभालने की जिम्मेदारी उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे (13) और चेतेश्वर पुजारा के कंधों पर थी। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 22 रन की साझेदारी की। जब ऐसा लगने लगा कि दोनों बल्लेबाज इंग्लिश गेंदबाजों का डटकर मुकाबला करेंगे तभी स्टुअर्ट ब्रॉड ने रहाणे को तीसरी स्लिप में कीटन जेनिंग्स के हाथों कैच आउट करा दिया।

इसके बाद ब्रॉड ने चेतेश्वर पुजारा (17) को क्लीन बोल्ड करके मेहमान टीम को दबाव में ला खड़ा किया। टीम इंडिया की उम्मीदों को तब करारा झटका लगा जब कप्तान विराट कोहली (17) को ब्रॉड ने शॉर्ट लेग पर पोप के हाथों कैच आउट करा दिया। अगली ही गेंद पर ब्रॉड ने दिनेश कार्तिक को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। 

india vs england lords test 2nd day live scorecard
रविचंद्रन अश्विन

यहां से हार्दिक पांड्या (26) और रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय पारी को संभाला और सातवें विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। क्रिस वोक्स ने हार्दिक पांड्या को एलबीडब्ल्यू आउट करके इस महत्वपूर्ण साझेदारी को तोड़ा और इंग्लैंड को फ्रंटसीट पर ला खड़ा किया। 

जल्द ही एंडरसन ने कुलदीप यादव को क्लीन बोल्ड करके भारत का आठवां विकेट झटका। इसके बाद एंडरसन ने मोहम्मद शमी को एलबीडब्ल्यू आउट करके अपना चौथा शिकार किया। क्रिस वोक्स ने इशांत शर्मा (2) को पोप के हाथों कैच आउट कराकर भारतीय पारी का अंत किया और इंग्लैंड की जीत पर मुहर लगाई।

इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने चार-चार विकेट झटके। क्रिस वोक्स को दो सफलताएं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed