फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: दो दिन के खेल के बाद भारत की मुट्ठी में मैच, इंग्लैंड पर 249 रन की निर्णायक बढ़त

Sun, 14 Feb 2021 05:03 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 14 Feb 2021 05:03 PM IST
खास बातें

चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन पूरी तरह टीम इंडिया के नाम रहा। पहले भारतीय गेंदबाजों ने महज 134 रन पर इंग्लिश पारी समेटी फिर दूसरी बार बल्लेबाजी करते हुए 'विराट सेना' एक विकेट के नुकसान पर 54 रन बना चुकी है। शुभमन गिल (14) के रूप में भारत का एकमात्र विकेट गिरा। पहली पारी के आधार पर अब टीम इंडिया के पास 249 रन की निर्णायक बढ़त है। रोहित शर्मा (25) और चेतेश्वर पुजारा (7) नाबाद लौटे, इससे पहले रविचंद्रन अश्विन ने 29वीं बार एक पारी में पांच विकेट चटकाए।

विज्ञापन
LIVE Cricket Score IND vs ENG 2nd Test Match News Day 2 Scorecard Updates in Hindi
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

05:02 PM, 14-Feb-2021

ऋषभ पंत का अर्धशतक

इससे पहले सुबह भारत ने अपने कल के स्कोर में जो 29 रन जोड़े उनमें से 25 रन पंत के बल्ले से निकले, उन्होंने इस बीच दो चौके और दो छक्के लगाए। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टोन ने 47 रन देकर तीन विकेट लिए। ऑफ स्पिनर मोईन (128 रन देकर चार) उसके सबसे सफल गेंदबाज रहे, लेकिन उन्होंने काफी रन लुटाए। लीच (78 रन देकर दो) और रूट (23 रन देकर एक) सफलता हासिल करने वाले अन्य गेंदबाज थे।
04:59 PM, 14-Feb-2021

आज के खेल में क्या-क्या हुआ?

रविचंद्रन अश्विन के पंजे (43 रन देकर पांच विकेट) विकेट के दम पर भारत ने इंग्लैंड को पहली पारी में सस्ते में समेटा। दूसरे छोर से अक्षर पटेल (40 रन देकर दो) और इशांत शर्मा (22 रन देकर दो) ने भी सहयोग किया। अपनी पहली पारी में 329 रन बनाने वाले भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में एक विकेट पर 54 रन बना लिए. इस तरह से उसकी कुल बढ़त 249 रन की हो गई है क्योंकि भारत ने इंग्लैंड को 134 रन पर आउट करके पहली पारी में 195 रन की बढ़त हासिल की थी।
विज्ञापन
04:49 PM, 14-Feb-2021

दूसरे दिन के खेल का लेखा-जोखा

04:29 PM, 14-Feb-2021

दूसरे दिन का खेल खत्म

भारतीय टीम ने दूसरे दिन अपना दबदबा बनाए रखा। पहले भारतीय गेंदबाजों ने महज 134 रन पर इंग्लिश पारी समेटी। रविचंद्रन अश्विन ने अपने घरेलू मैदान में 29वीं बार एक पारी में पांच विकेट चटकाए। अब दूसरी पारी में 'विराट सेना' एक विकेट के नुकसान पर 54 रन बना चुकी है। दूसरे दिन शुभमन गिल (14) के रूप में भारत का एकमात्र विकेट गिरा। पहली पारी के आधार पर अब टीम इंडिया के पास 249 रन की निर्णायक बढ़त है। रोहित शर्मा (25) और चेतेश्वर पुजारा (7) नाबाद लौटे।
04:12 PM, 14-Feb-2021

अंपायर ने दिया आउट, रोहित फिर भी बचे

16वें ओवर में नितिन मेनन के फैसले पर रोहित शर्मा ने तुरंत डीआरएस लिया। वह बच गए वरना भारत का दूसरा विकेट गिर जाता।
04:03 PM, 14-Feb-2021

भारत का पहला विकेट गिरा

शुभमन गिल 28 गेंदों में 14 रन बनाकर लैक लीच का शिकार हुए। 12वें ओवर की दूसरी गेंद सीधे आकर उनके पैड पर लगी। जोरदार अपील पर अंपायर नितिन मेनन ने अंगुली उठा दी। काफी सोच-विचार के बाद गिल ने रिव्यू लिया, जिसका कोई फायदा नहीं हुआ। भारत ने 42 रन पर अपना एक सलामी बल्लेबाज खोया।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:51 PM, 14-Feb-2021

भारत का स्कोर 37/0

नौ ओवर का खेल हो चुका है। रोहित शर्मा 20 तो शुभमन गिल 12 रन बनाकर मोर्चा संभाले हुआ हैं।
03:46 PM, 14-Feb-2021

एक ही ओवर में दो बार बचे रोहित शर्मा

सिंगल चुराने के चक्कर में पहले रन आउट होते-होते बचे तो दो गेंद बाद स्लिप में बेन स्टोक्स द्वारा लपके जाते, लेकिन गेंद कैरी नहीं हुई।
03:36 PM, 14-Feb-2021

रोहित-शुभमन दोनों एक-एक छक्का लगा चुके

पांच ओवर का खेल हो चुका है। भारत ने बिना किसी नुकसान के 23 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा (13) तीसरे और शुभमन गिल (10) पांचवें ओवर में एक-एक छक्का उड़ा चुके हैं। 
03:16 PM, 14-Feb-2021

भारत की दूसरी पारी शुरू

पहली पारी के आधार पर 195 रन की बढ़त के बाद अब भारतीय टीम दूसरी बार बल्लेबाजी के लिए उतर चुकी है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी आज का पूरा दिन क्रीज पर गुजारना चाहेगी। पहली पारी में शुभमन गिल उस वक्त आउट हो गए थे, जब टीम का खाता तक नहीं खुला था।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed