बुरी खबर: पहले वनडे में हार के बाद अब दूसरे मैच में कप्तान मॉर्गन और बिलिंग्स का खेलना मुश्किल
भारत दौरे पर आई इंग्लिश टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। टेस्ट औऱ टी-20 सीरीज में बुरी तरह हारने के बाद वन-डे सीरीज के पहले मुकाबले में भी मुंह की खानी पड़ी। अब खबर है कि टीम के कप्तान इयोन मॉर्गन और बल्लेबाज सैम बिलिंग्स का अगले मैच में खेलना संदिग्ध हैं। दोनों ही खिलाड़ी चोटिल हैं।
जोफ्रा आर्चर जैसा एक्स फैक्टर तूफानी बॉलर पहले ही इंजर्ड होकर पूरी सीरीज से बाहर हो चुका है। ऐसे में अगर कप्तान मॉर्गन भी वापसी नहीं कर पाते तो इंग्लिश टीम का सूपड़ा साफ होना तय है। पुणे में खेली जा रही वनडे सीरीज के पहले मैच में मंगलवार रात 66 रन से शिकस्त के दौरान मॉर्गन अपनी चोटिल कर बैठे। दाएं हाथ के अंगूठे और अंगुली के पास लगी चोट के चलते उन्हें टांका लगाना पड़ेगा।
After splitting the webbing on his right hand, Morgs has had four stitches.
— England Cricket (@englandcricket) March 23, 2021
He expects to be able to bat later.
🇮🇳 #INDvENG 🏴 pic.twitter.com/5GJeEi3rwP
दूसरी ओर बाउंड्री पर फिल्डिंग के दौरान सैम बिलिंग्स अपनी कॉलर बोन खिसकवा बैठे। मैच के बाद खुद कप्तान मॉर्गन ने ताजा सूरत-ए-हाल बयां किया। उन्होंने कहा कि 48 घंटे का इंतजार करेंगे फिर देखते हैं क्या होता है। हो सकता है शुक्रवार तक वापसी हो जाए। भारत के 317 रन के जवाब में 251 रन पर ढेर हुई इंग्लिश पारी में 22 रन बनाने वाले मॉर्गन के हाथ में लगी चोट से बल्लेबाजी और फिल्डिंग दोनों में ही दिक्कत आने वाली है।
Update on Sam Billings: He has sprained his collar bone joint
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) March 23, 2021
It’s sore, he’s currently receiving treatment and England are hopeful he will be able to bat laterhttps://t.co/sYRQkRHIW0 #INDvENG pic.twitter.com/6Jk4xNhdDK
फिल्डिंग में लगी चोट के बावजूद सैम बिलिंग्स दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए आए और 18 रन भी बनाए। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी कर कहा, 'बिलिंग्स को कॉलर बोन ज्वाइंट में चोट लगी है हालंकि यह वैसा नहीं है जैसा उन्हें साल 2019 में हुआ था, उनके कंधों में सूजन हो गई है. ईलाज चल रहा है।'