फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs England former indian cricketer saba karim said There is no need for any openers in England there are enough

खरी-खरी: सबा करीम की दो-टूक, कहा- दूसरे सलामी बल्लेबाजों को इंग्लैंड भेजने की जरूरत नहीं

Sat, 10 Jul 2021 01:14 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 10 Jul 2021 01:14 PM IST
सार

भारत के पूर्व क्रिकेटर सबा करीम ने कहा है कि इंग्लैंड दूसरे ओपनर भेजने की कोई जरूरत नहीं हैं। जो टीम में हैं वह काफी हैं। हाल ही में टीम प्रबंधन ने चयनकर्ताओं से शुभमन गिल का रिप्लेसमेंट मांगा था। 

विज्ञापन
India vs England former indian cricketer saba karim said There is no need for any openers in England there are enough
भारतीय टीम - फोटो : social media

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने में कुछ हफ्ते बाकी हैं। लेकिन टीम इंडिया की तरफ रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कौन करेगा जिसे लेकर बहस जारी है। भारतीय टीम को लेकर अक्सर इस बात की चर्चा की जा रही है कि उसकी कमजोरी और मजबूती क्या है? इस विषय पर अब तक कर्ई क्रिकेट विशेषज्ञ अपनी राय जाहिर कर चुके हैं। यह बहस उस वक्त हो रही है जब टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल चोटिल हैं। अब इस चर्चा में पूर्व क्रिकेटर सबा करीम भी शामिल हो गए हैं। 

विज्ञापन


पिंडली में चोट के चलते शुभमन गिल इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए हैं। इसके बाद जब टीम प्रबंधन ने चयनकर्ताओँ से उनका रिप्लेसमेंट मांगा जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। खेलनीति पॉडकास्ट में सबा करीम ने बात करते हुए कहा, जब टीम प्रबंधन नाखुश होगा तब यह निश्चित है कि टीम में शामिल खिलाड़यों की तरफ से अच्छी खबर आएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, टीम प्रबंधन किसको अपनी जरूरतों से अवगत कराता है  क्या यह पदाधिकारी, चयनकर्ता, बीसीसीआई के पदाधिकारी या संचालन को संभालने वाले लोग हैं। करीम ने आगे कहा, शुभमन गिल के रिप्लेसमेंट की कोई जरूरत नहीं है। इंग्लैंड में मौजूद भारतीय टीम को किसी सलामी बल्लेबाज की जरूरत नहीं है, जो ओपनर बल्लेबाज वहां हैं वे काफी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते महीने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान शुभमन गिल अच्छी फॉर्म में दिखे लेकिन खिताबी मुकाबले में वह कोई बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। अब चोटिल होने के बाद वह इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए हैं। हाल ही में टीम प्रबंधन ने गिल के रिप्लेसमेंट के तौर पर पृथ्वी शॉ और देवदत्त पडीक्कल को इंग्लैंड भेजने की मांग की थी। जिसके बाद कई लोगों ने आलोचना की। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 4 अगस्त से नॉटिंघम में खेला जाएगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed