फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Vs England First T20I Abhishek Sharma stats Fewest balls to reach 100 sixes in T20I

IND vs ENG: अभिषेक शर्मा ने सभी को पीछे छोड़ा, महज इतनी गेंदों पर टी20 अंतरराष्ट्रीय में पूरे कर लिए 100 छक्के

Wed, 01 Jul 2026 10:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेस्टर ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेस्टर ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 01 Jul 2026 10:47 PM IST
सार

अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। अभिषेक टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेजी से 100 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

विज्ञापन
India Vs England First T20I Abhishek Sharma stats Fewest balls to reach 100 sixes in T20I
अभिषेक शर्मा - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के युवा विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अभिषेक अब टी20 अंतरराष्ट्रीय (फुल मेंबर टीमों में) में सबसे कम गेंदों पर 100 छक्के पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में वेस्टइंडीज के एविन लुईस और न्यूजीलैंड के फिन एलन जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है। अभिषेक ने यह उपलब्धि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के दौरान हासिल की। 
विज्ञापन

श्रेयस के साथ संभाली पारी
भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने दूसरे ओवर में ही संजू सैमसन और ईशान किशन के विकेट गंवा दिए। सैमसन को जहां साकिब महमूद ने आउट किया तो वहीं ईशान रन आउट होकर पवेलियन लौटे। इसके बाद अभिषेक ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर पारी को संभाला। अभिषेक ने इस दौरान तूफानी बल्लेबाजी की और दो छक्के लगाते ही उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 छक्के पूरे कर लिए। अभिषेक शर्मा ने केवल 785 गेंदों में टी20 अंतरराष्ट्रीय 100 छक्के पूरे किए। इस प्रारूप में अभिषेक से पहले किसी बल्लेबाज ने इतनी कम गेंदों पर टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 छक्के पूरे नहीं किए थे। अभिषेक यहीं नहीं रुके और उन्होंने 20 गेंदों पर अर्धशतक भी पूरा किया। 

अभिषेक शर्मा तीसरे बल्लेबाज के रूप में आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। अभिषेक शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन सैम करन ने उन्हें अपना शिकार बनाया। अभिषेक 24 गेंदों पर छह चौकों और चार छक्कों की मदद से 59 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक और श्रेयस के बीच तीसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कम गेंदों पर टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 छक्के (पूर्णकालिक सदस्य टीमें)
बल्लेबाज देश गेंदें (100 छक्कों के लिए)
अभिषेक शर्मा भारत 785
एविन लुईस वेस्टइंडीज 789
फिन एलन न्यूजीलैंड 871
टिम डेविड ऑस्ट्रेलिया 931
कॉलिन मुनरो न्यूजीलैंड 963
सूर्यकुमार यादव भारत 1007
विज्ञापन

टी20 में 100 छक्के लगाने वाले पांचवें भारतीय
अभिषेक शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 छक्के पूरे करने वाले पांचवें भारतीय बन गए हैं। अभिषेक से पहले रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और विराट कोहली टी20 में यह उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर चुके हैं। टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीयों में रोहित शर्मा सभी से आगे हैं। उन्होंने 205 छक्के लगाए हैं। वहीं, सूर्यकुमार ने इस प्रारूप में भारत के लिए 179 छक्के जड़े हैं। तीसरे स्थान पर हार्दिक पांड्या हैं जो टी20 अंतरराष्ट्रीय में 126 छक्के लगा चुके हैं। वहीं, विराट कोहली ने भारत के लिए इस प्रारूप में 124 छक्के लगाए हैं। अब अभिषेक का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है। अभिषेक ने जिस आक्रामक अंदाज में यह मुकाम हासिल किया है, उन्होंने साबित कर दिया है कि वह भारतीय क्रिकेट के अगले बड़े सिक्सर किंग बनने की राह पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed