फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs england england ask match referee for consistency in the third umpire

IND vs ENG: डे-नाइट टेस्ट में अंपायरिंग से नाखुश इंग्लैंड टीम, कप्तान रूट और कोच ने मैच रेफरी से की मुलाकात

Thu, 25 Feb 2021 12:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 25 Feb 2021 12:36 PM IST
विज्ञापन
India vs england england ask match referee for consistency in the third umpire
जो रूट - फोटो : social media

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (मोटेरा) में शुरू हो चुका है। बुधवार से शुरू हुए डे-नाइट टेस्ट मैच के पहले ही दिन इंग्लैंड की पूरी टीम पहली पारी में 112 रन पर सिमट गई जबकि भारत ने तीन खोकर 99 रन बना लिए हैं। उधर मैच के दौरान कई बातों पर नाखुशी जताने वाले इंग्लैंड के खिलाड़ियो ने अब थर्ड अंपायर के फैसले पर सवाल खड़े किए हैं। टीवी अंपायर के फैसले से नाखुश इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और कोच क्रिस सिल्वरवुड ने आईसीसी के मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ से मुलाकात की और इस मुद्दे को उठाया। 

विज्ञापन


ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक रूट और सिल्वरवुड भारत के पक्ष में दिए गए टीवी अंपायर के दो फैसलों से खुश नहीं हैं। दोनों के मुताबिक अंपायर ने बहुत जल्दबाजी में हैरानी भरे फैसले दिए। रिपोर्ट में इंग्लैंड टीम के प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है कि कप्तान और कोच ने इस मामले में मैच के बाद रेफरी से मुलाकात की। दोनों ने हालांकि अंपायरिंग की चुनौती को स्वीकारा लेकिन साथ में स्थिरता बनाए रखने और फैसले पर थोड़ा समय लेने की बात की। इससे पहले मैच के दौरान भी इंग्लैंड के कई खिलाड़ियों ने अंपायर के कुछ फैसले पर नाराजगी जताई थी। 
विज्ञापन


बता दें कि यह पूरा विवाद शुभमन गिल के कैच को लेकर शुरू हुआ। स्टुअर्ट ब्रॉड की तेज गेंद ने गिल के बल्ले का किनारा लिया और सेकेंड स्लिप में बेन स्टोक्स के हाथों में चली गई, जिसके बाद इंग्लैंड टीम ने जश्न मानना शुरू कर दिया। हालांकि फिल्ड अंपायरों ने टीवी अंपायर को तरफ इशारा किया और आउट का सॉफ्ट सिग्नल दिया, जिसका मतलब थर्ड अंपायर के पास इस फैसला को पलटने के लिए मजबूत सबूत होने चाहिए। लेकिन टीवी अंपायर शम्सुद्दीन ने सिर्फ एक एंगल से देखकर इसे नॉटआउट करार दे दिया। इसपर मैदान में खड़े इंग्लैंड के खिलाड़ी बिफर गए और सिर हिलाने लगे। हालांकि बाद में रिप्ले में साफ दिखा कि स्टोक्स का हाथ गेंद के नीचे नहीं था और गेंद जमीन पर लगी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन




अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि एक बार फिर टीवी अंपायर के एक फैसले पर इंग्लैंड के खिलाड़ी भड़क गए। दूसरे मामले में रोहित शर्मा के स्टंपिंग की अपील थी। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने आउट की अपील की जिसे टीवी अंपायर ने ठुकरा दिया। इस बार भी इंग्लैंड टीम ने आरोप लगाया कि फैसला जल्दबाजी में सिर्फ एक एंगल को देखकर लिया गया। 

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली ने कहा कि यह देखकर निराशा होती है कि अंपायर फैसले से पहले अच्छे से नहीं देख रहे हैं। अर्धशतकीय पारी खेलने वाले क्रॉली ने मैच के बाद कहा, 'हम मैच में पिछड़े हुए हैं और हमें आगे बढ़ने के लिए उन 50-50 फैसलों की जरूरत थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा, 'जब जैक (लीच) आउट हुआ तब उन्होंने पांच-छह एंगल से देखा था लेकिन जब हम फील्डिंग कर रहे थे तब उन्होंने सिर्फ एक एंगल सेदेखा। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

माइकल वॉन ने जताई नाराजगी तो लोगों ने लगाई फटकार

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन भी थर्ड अंपायर के फैसले से नाराज दिखे। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'तीसरे अंपायर ने एक बार फिर कैमरे के अलग-अलग एंगल से नहीं देखा,.. बहुत खराब



वॉन के इस ट्वीट पर लोगों ने भी प्रतिक्रिया देनी शुरू की और उन्हें फटकार लगाई।  



संजय मांजरेकर ने भी टीवी अंपायर के फैसलों पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किए और कहा कि उन्हें फैसले से पहले समय लेना चाहिए।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed