फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Vs England 4th Test Day 2 Mumbai

IndVsEng: दूसरे दिन का खेल खत्म, विजय-पुजारा की शतकीय साझेदारी

Fri, 09 Dec 2016 04:37 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Fri, 09 Dec 2016 04:37 PM IST
विज्ञापन
India Vs England 4th Test Day 2 Mumbai
Murali vijay, team india, pujara - फोटो : PTI
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे सीरीज के चौथे मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 146 रन बना लिए थे। इससे पहले इंग्लैंड की पारी 400 पर समाप्त हुई। भारत अब भी इंग्लैंड से 254 रन पीछे है। भारत के लिए मुरली विजय (70) और चेतेश्वर पुजारा (47) रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों नें दूसरे विकेट लिए 107 रन जोड़े। भारत ने लोकेश राहुल (24) के रूप में एकमात्र विकेट गंवाया। राहुल मोइन अली की गेंद पर बोल्ड हुए।
विज्ञापन


इससे पहले भारत के लिए अश्विन ने 6 और जडेजा ने 4 विकेट झटक कर इंग्लैंड को 400 पर समेटने में बड़ा योगदान दिया। भारतीय पेसर्स की झोली खाली रही। इंग्लैंड के लिए कीटन जेनिंग्स ने अपने डेब्यू मैच में 112 रन बनाए। इसके अलावा जोस बटलर 76 रन और मोइन अली ने 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान एलेस्टर कुक ने 46 रनों का योगदान दिया। भारतीय तेज गेंदबाज विकेटहीन रहे।
विज्ञापन


LIVE SCORECARD

दूसरे दिन की शुरुआत में अश्विन ने बेन स्टोक्स को चलता किया। इसके बाद जडेजा ने क्रिस  वोक्स और आदिल राशिद का शिकार किया। जेक बॉल ने जोस बटलर के साथ नौंवे विकेट के लिए 54 रन जोड़े मगर अश्विन बॉल को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। अश्विन ने 43वें मैच में 23वीं बार 5 विकेट लेने का कमाल किया है। जडेजा ने बटलर को अपने करियर का 99वां शिकार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत तीसरे दिन चाहेगा कि वो पूरे दिन बल्लेबाजी करे और करीब 100-150 रन की बढ़त जरूर बनाए। भारत चौथी पारी में कम से कम लक्ष्य का पीछा करना चाहेगा क्योंकि वानखेडे़ की पिच में काफी टर्न है। चौथी पारी में वानखेड़े पर औसतन स्कोर 145 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed