फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs England 3rd Test Virat Kohli hadnt scored a century from 50 innings Cheteshwar Pujara unsuccessful at number 3 in 2021 news and updates

चुभते आंकड़े: 11 में से नौ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए, 22 महीने में 50 पारियां खेलकर भी कोहली का शतक नहीं

Thu, 26 Aug 2021 07:50 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्रा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: कीर्तिवर्धन मिश्रा Updated Thu, 26 Aug 2021 07:50 AM IST
विज्ञापन
सार
विराट कोहली का आखिरी शतक नवंबर 2019 में आया था, जबकि चेतेश्वर पुजारा की आखिरी सेंचुरी जनवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आई थी। 
loader
India vs England 3rd Test Virat Kohli hadnt scored a century from 50 innings Cheteshwar Pujara unsuccessful at number 3 in 2021 news and updates
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार खराब रहा है विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अब तीसरे टेस्ट में एक बार फिर जूझती नजर आ रही है। पहले दो टेस्ट्स में जहां गेंदबाजी के साथ टीम ने बल्लेबाजी में दमखम दिखाया, वहीं इस टेस्ट में भारत के एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए। आलम यह था कि 11 बल्लेबाजों में से महज दो ही दहाई आंकड़ा छू पाए। इनमें रोहित शर्मा ने 19 और अजिंक्य रहाणे ने 18  रन बनाए। वहीं, कप्तान विराट कोहली कुछ खास नहीं कर पाए और 17 गेंद में 7 रन बनाकर आउट हो गए। वे एंडरसन का शिकार बने। उधर तीसरे नंबर पर आए चेतेश्वर पुजारा भी महज 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बता दें कि टीम में इन दोनों बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है। दोनों खिलाड़ी लंबे समय से फॉर्म से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे हैं। 


टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पिछले 21 महीने से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं लगा पाए हैं। इस दौरान वे टेस्ट, वनडे और टी-20 इंटरनेशनल में 50 पारियां खेल चुके हैं। हालांकि, उनके बल्ले से एक शतक का निकलना अभी बाकी है। कोहली का आखिरी शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट मैच के दौरान आया था, तब उन्होंने 136 रन की पारी खेली थी। 


अब तक कोहली अपने करियर में 70 शतक लगा चुके हैं। इनमें 27 शतक उन्होंने टेस्ट में, जबकि 43 शतक उन्होंने वनडे में लगाए हैं। लेकिन पिछली 50 पारियों में वे शतक लगाने में नाकाम रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 50 पारियों में 1772 रन बनाए हैं। अपनी पिछली चार पारियों में वे 69 रन बनाने में सफल रहे हैं। 

जनवरी 2019 से पुजारा के बल्ले से नहीं निकला शतक
उधर बीती कुछ पारियों से टीम इंडिया की दूसरी दीवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा का बल्ला भी शांत है। पुजारा ने पिछली 11 पारियों से अर्धशतक भी नहीं लगाया है, जबकि 3 जनवरी 2019 से उनके बल्ले से एक शतक भी नहीं निकला है। इस दौरान वो कुल 35 पारियां खेल चुके हैं। आंकड़ों की मानें तो 2021 में कम से कम 5 पारी खेलने वाले तीसरे नंबर के बल्लेबाजों में चेतेश्वर पुजारा का रिकॉर्ड बाकी टीमों के खिलाड़ियों से काफी खराब है। 

इस लिस्ट में सबसे ऊपर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन हैं, जिनका औसत 88.25 का है, जबकि दूसरा नंबर अजहर अली का है, जिनका औसत 43.20 के करीब है। तीसरे नंबर दक्षिण अफ्रीका के रैसी वान डर डुसेन (औसत: 39.20), चौथे पर बांग्लादेश के नजमुल हुसैन शांतो (38.66), पांचवें पर श्रीलंका के ओशादा फर्नांडो (35.50), छठे पर वेस्टइंडीज के एनक्रुमाह बोन्नर (32.66) और सातवें और आखिरी स्थान पर चेतेश्वर पुजारा हैं, जिनका औसत महज 27.18 का रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed