INDvsENG: दूसरे टेस्ट में दर्शकों को मिलेगी एंट्री, लेकिन इन खास बातों का रखना होगा ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 13 फरवरी से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरे टेस्ट में दर्शकों को एंट्री मिलेगी, इसके लिए उन्हें इन खास बातों का ध्यान रखना होगा।
- दर्शकों को चेहरे पर मास्क का इस्तेमाल करने के साथ सामाजिक दूरी को भी बनाकर रखना होगा।
- कोरोना के किसी भी लक्षण वाले दर्शक को स्टेडियम आने की अनुमति नहीं होगी।
- 50 फीसदी दर्शकों को ही मैच देखने की अनुमति।
- दर्शकों को ऐसे मास्क का इस्तेमाल करना होगा, जिससे मुंह और नाक ढका रहे।
- कोरोना के किसी भी लक्षण जैसे-बुखार, खांसी, जुकाम आदि वाले दर्शकों की एंट्री नहीं।
- सभी दर्शकों का तापमान टेस्ट किया जाएगा।
- दर्शक सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे
- मेडिकल रूम की रहेगी व्यवस्था
- वेन्यू पर चार एम्बुलेंस की तैनाती
- छक्के लगने पर बॉल को सैनिटाइज किया जाएगा।
- एक सीट छोड़कर बैठेंगे दर्शक
गौरतलब है कि बीते सोमवार को तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) ने दूसरे टेस्ट के लिए स्टेडियम आने वाले लगभग 15 हजार फैंस के लिए प्रोटोकॉल की घोषणा की थी। टीएनसीए ने कहा, 'कोरोना और सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले सभी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।