फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs england 2018 first test fourth day edgbaston live updates

ENGvIND: इतिहास रचने से चूकी टीम इंडिया, इंग्लैंड ने 31 रन से जीता पहला टेस्ट

Sat, 04 Aug 2018 07:32 PM IST
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Aug 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
india vs england 2018 first test fourth day edgbaston live updates
भारत बनाम इंग्लैंड

टीम इंडिया के एजबेस्टन में जीतने का सपना टूट गया। भारतीय टीम को छठी बार एजबेस्टन में शिकस्त झेलनी पड़ी। 'विराट ब्रिगेड' शनिवार को 194 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी और 162 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह इंग्लैंड ने पहला टेस्ट 31 रन से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। सीरीज का दूसरा मैच 9 अगस्त से लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

विज्ञापन


चौथे दिन टीम इंडिया को 84 रन बनाने थे जबकि उसके पांच विकेट सुरक्षित थे, लेकिन टीम सिर्फ 52 रन ही जोड़ पाई। टीम इंडिया ने चौथे दिन अपनी पारी 5 विकेट पर 110 रन से आगे बढ़ाई। दिन के पहले ही ओवर में जेम्स एंडरसन ने दिनेश कार्तिक (20) को पवेलियन भेजकर टीम इंडिया की चिंता बढ़ा दी।
विज्ञापन


हालांकि, भारतीय टीम अधिक परेशान नहीं थी क्योंकि उसकी रनमशीन विराट कोहली क्रीज पर मौजूद थे। कोहली ने भी अपना दमखम दिखाया और जेम्स एंडरसन द्वारा किए पारी के 45वें ओवर की चौथी गेंद पर फाइन लेग की दिशा में चौका जमाकर अपने टेस्ट करियर का 17वां अर्धशतक जमाया। इंग्लैंड के खिलाफ कोहली ने तीसरी फिफ्टी जमाई। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 88 गेंदों में 4 चौकों की मदद से पचासा पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली की बदौलत टीम इंडिया लक्ष्य को हासिल करने की ओर अग्रसर लग रही थी क्योंकि कप्तान को हार्दिक पांड्या (31) का भी साथ मिल रहा था। मगर बेन स्टोक्स ने काया पलट दी। उन्होंने वो कर दिया, जिसकी किसी फैन ने कल्पना नहीं की थी। जो कोई नहीं चाहता था, वो स्टोक्स ने करके भारतीय फैंस को हैरान कर दिया।

स्टोक्स ने कप्तान विराट कोहली को 47वें ओवर की तीसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। इस मौके पर टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में निराशा फेल गई थी। पहली पारी में 149 रन बनाने वाले कोहली ने दूसरी पारी में 93 गेंदों पर 51 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। स्टोक्स ने इसी ओवर की अंतिम गेंद पर मोहम्मद शमी को भी पवेलियन भेज दिया।

इशांत शर्मा (5) को राशिद ने एलबीडब्ल्यू आउट किया और फिर मैन ऑफ द मैच सैम करन ने पांड्या को कुक के हाथों कैच आउट कराकर भारतीय टीम को इतिहास रचने से रोक दिया। इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक चार विकेट झटके। स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन ने दो-दो जबकि सैम करन और आदिल राशिद को एक-एक सफलता मिली।


बता दें कि इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। मेजबान टीम की पहली पारी 287 रन पर ऑलआउट हुई थी। इसके जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी 274 रन पर सिमटी थी। इसके बाद इंग्लैंड की दूसरी पारी केवल 180 रन पर ढेर हुई और टीम इंडिया को जीत के लिए 194 रन का लक्ष्य मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed