फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Vs England 1st Test Rajkot Day 3

IndVsEng: स्टंप्स तक शतकवीर विजय-पुजारा लौटे पवेलियन, भारत 218 रन पीछे

Fri, 11 Nov 2016 05:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 11 Nov 2016 05:12 PM IST
विज्ञापन
India Vs England 1st Test Rajkot Day 3
Murali vijay, team india, pujara - फोटो : PTI
भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन चेतेश्वर पुजारा (124) और मुरली विजय (126) ने शतक जमाए।  हालांकि दिन का खेल खत्म होने तक दोनों शतकवीर पवेलियन लौट गए, मगर दोनों ने संयम और तकनीक के साथ बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन किया और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 209 रन जोड़े। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने चार विकेट खोकर 319 रन बना लिए और वो अब भी इंग्लैंड से 218 रन पीछे है।
विज्ञापन


नाइटवॉचमैन के रूप में आए अमित मिश्रा खाता खोले बिना ही अंसारी की गेंद पर पवेलियन लौट गए। फिलहाल क्रीज पर कप्तान विराट कोहली 26 रन बनाकर खड़े है। आज के दिन इंग्लैंड के गेदबाज विकेट के लिए तसरते नजर आए। विजय और पुजारा ने टेस्ट क्रिकट के अनुकुल गजब के शॉट खेले और बॉलरों को खूब तंग किया। इंग्लैंड के लिए ब्रॉड, स्टोक्स, अंसारी और राशिद को 1-1 विकेट मिला।
विज्ञापन


SCORECARD

शुरुआत के दोनो सत्र भारत के नाम रहे। पहले सत्र में जहां सिर्फ एक ही विकेट गिरा, वहीं दूसरे सत्र में टीम इंडिया ने कोई विकेट नहीं गंवाया। हालांकि आखिरी 10 मिनटों 2 विकेट गिरने जाने से मैच में फिर से जान लौट आई। अब मैच बचाने का दारोमदार विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के कंधो पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो रूट, मोइन अली और बेन स्टोक्स की शतकीय पारियों पर सवाल इंग्लैंड की इनिंग्स का रथ 537 पर जाकर रुका। हालांकि तीसरे दिन इंग्लैंड ने अपने खेमें में मौजूद सभी बॉलिंग विकल्प आजमा लिए, मगर गेंदबाज कोई खास कमाल नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed