फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs england 1st test ahmedabad highlights first day

मैच रिपोर्टः ऐसे ही बोलेगा बल्ला या चलेगी फिरकी?

Thu, 15 Nov 2012 06:25 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
पंकज श्रीवास्तव Updated Thu, 15 Nov 2012 06:25 PM IST
विज्ञापन
india vs england 1st test ahmedabad highlights first day

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के पहले मैच के पहले दिन का खेल खत्म। पहले दिन के खेल के बाद एक बात तो तय हो गई कि इस पिच पर बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिलेगा। लेकिन साथ ही यह भी साफ हो गया कि इस पिच पर स्पिनरों की फिरकी भी देखने को मिलेगी। हालांकि पहले दिन केवल 4 विकेट गिरे। सभी 4 विकेट इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान को मिले।

विज्ञापन


पिच रिपोर्ट की माने तो रवि शास्त्री जैसे क्रिकेट एक्सपर्ट ने माना है कि यह पिच जल्द ही टर्न लेनी शुरू कर देगी। धोनी भी इस सच्चाई से वाकिफ थे तभी उन्होंने टॉस जीतते ही बल्लेबाजी चुन ली। धोनी भी इस मैदान पर चौथी पारी नहीं खेलना चाहते हैं।
विज्ञापन


टीम इंडिया के बारे में कहा जाता है कि इसके सलामी बल्लेबाज चल गए तो कैसी भी पिच हो रनों का पहाड़ तो खड़ा हो ही जाता है। भारत की ओपनिंग अच्छी रही। ओपनिंग में सहवाग और गंभीर ने 134 रनों की साझेदारी निभाई। हालांकि गंभीर (45) कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन वो सहवाग (117) का बखूबी साथ देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 323 रन बना लिए थे। पुजारा 98 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। भारत ने लंच तक बिना किसी नुकसान के 120 रन बनाए जबकि चाय तक 3 विकेट के नुकसान पर 250 रन थे। लेकिन चाय के बाद के खेल में भारत ने धीमा खेलते हुए केवल 73 रन जोड़े और 1 विकेट गवांया। भारत का धीमे रन बनाने का कारण सहवाग का आउट होना माना जा सकता है लेकिन इस बात को भी मानना पड़ेगा कि पिच धीरे-धीरे स्लो भी हो रही है।


ऐसे में पहले टेस्ट के बाकी बचे दिन रोमांचक होने वाले हैं। आने वाले दिनों में इस मैदान पर स्पिनरों का जलवा देखने को मिल सकता है। भारत अगर अपनी इस अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदल पाता है तो निश्चित ही यह मैच भारत के पक्ष में जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed