भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार को राजकोट में खेला जाएगा। फैंस की निगाहें पहले मैच में केवल नौ रन की पारी खेलने वाले कप्तान रोहित शर्मा पर टिकी हुई हैं।
2 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरते ही अपने नाम एक खास उपलब्धि हासिल कर लेंगे। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। राजकोट में वह एक खास शतक पूरा करने वाले हैं।
3 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : social Media
गौरतलब है कि रोहित ने दिल्ली टी-20 में मैदान पर उतरते ही पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी और सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ा था। रोहित ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत के लिए अपना 99वां टी-20 अंततराष्ट्रीय मैच खेला था। वहीं, धोनी ने भारत के लिए 98, जबकि रैना (78) टी-20 मैच खेले हैं।
4 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : social media
अब राजकोट के मैदान पर उतरते ही रोहित भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20 अंततराष्ट्रीय मैच (100) खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। ऐसा करने वाले रोहित पाकिस्तानी बल्लेबाज शोएब मलिक के बाद दुनिया के दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन जाएंगे।
शोएब मलिक ने पाकिस्तान टीम की तरफ से कुल 111 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। बता दें कि रोहित शर्मा दुनिया के पहले ऐसे टी-20 खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में चार शतक जड़े हैं।