{"_id":"5dd7699b8ebc3e54db484051","slug":"india-vs-bangladesh-no-army-paratroopers-for-handing-over-pink-ball-to-captains-for-day-night-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvBAN: पैराट्रूपर नहीं सौंपेंगे कप्तानों को पिंक बॉल, गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम रद्द","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvBAN: पैराट्रूपर नहीं सौंपेंगे कप्तानों को पिंक बॉल, गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम रद्द
Fri, 22 Nov 2019 10:23 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 22 Nov 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
ईडन गार्डंस
- फोटो : सोशल मीडिया
बंगाल क्रिकेट संघ ने को सुरक्षा के कारण सेना के पैराट्रूपर द्वारा ईडन गार्डंस में डे-नाइट टेस्ट मैच में टॉस से पहले गुलाबी गेंद कप्तानों को सौंपने की योजना को रद्द करना पड़ा है। कैब के सूत्रों के अनुसार, भारत और बांग्लादेश के बीच यहां ऐतिहासिक मैच से पहले सुरक्षा मंजूरी नहीं मिल सकी। कैब द्वारा कार्यक्रम की अंतिम सूची के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह भी उपस्थित नहीं होंगे।
विज्ञापन
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ईडन गार्डन की घंटी बजाकर भारत के पहले डे-नाइट टेस्ट की शुरुआत करेंगी। आईसीसी नियमों के अनुसार, दोनों देशों की सहमित से खेलने के परिस्थितियों में बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
ब्रेक के दौरान फैब फाइव -सचिन तेंडुलकर, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, वीवीएस लक्ष्मण और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली का चैट शो होगा। मैच के बाद रूना लैला परफॉर्म करेंगी जबकि जीत गांगुली के कार्यक्रम से शुरुआती दिन का समापन होगा।
विज्ञापन