फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs bangladesh: First ODI Preview

वर्ल्ड कप में भारत से मिली हार का बदला लेने उतरेगा बांग्लादेश

Thu, 18 Jun 2015 12:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 18 Jun 2015 12:40 PM IST
विज्ञापन
India vs bangladesh: First ODI Preview

बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज बृहस्पतिवार से शुरू होने जा रही है। लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया की कप्तानी करते नजर आएंगे।

विज्ञापन


इस सीरीज के लिए आठ खिलाड़ी पहले ही टीम से जुड़ चुके हैं। कप्तान धोनी के अलावा स्टुअर्ट बिन्नी, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, सुरेश रैना, मोहित शर्मा, धवल कुलकर्णी और अंबाती रायडू वनडे में मेजबान बांग्लादेश का सामना करने के लिए कमर कस ली है।
विज्ञापन


रविवार को समाप्त हुए बारिश से प्रभावित एकमात्र टेस्ट में बांग्लादेश को फॉलोआन के लिए मजबूर करके मनोवैज्ञानिक जीत दर्ज करने वाले भारत को अब वनडे में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है जबकि टेस्ट टीम का हिस्सा रहे कुछ खिलाड़ी स्वदेश लौट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंडिया के मैनेजर विश्वरूप डे ने बताया कि टीम ने स्वदेश लौट रहे खिलाड़ियों को विदाई दी। बकौल विश्वरूप डे कहा, "टीम इंडिया ने सोमवार रात बाहर समय बिताने का फैसला किया। अच्छे प्रदर्शन के कारण हमने जश्न मनाने का फैसला किया। कुछ टेस्ट खिलाड़ी लौट रहे थे और इसलिए यह इन सभी खिलाड़ियों का एक साथ अंतिम दिन भी था।"

भारत ने एकमात्र टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 462 रन बनाने के बाद बांग्लादेश को पहली पारी में 256 रन पर समेटकर मेजबान टीम को फॉलोआन के लिए मजबूर किया था।

पिछली टीम इंडिया ने किया था क्लीन स्वीप, क्या इस बार भी होगा?

India vs bangladesh: First ODI Preview

भारत ने बांग्लादेश में पिछली वनडे द्विपक्षीय सीरीज 2014 में खेली थी और तब सुरेश रैना की अगुआई वाली टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की थी जबकि तीसरा और अंतिम मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।

वनडे सीरीज का पहला मैच 18 को खेला जाएगा। सीरीज के सभी तीनों मैच मीरपुर में ही खेले जाएंगे। अन्य दो मैच क्रमशः 21 और 24 जून को खेले जाएंगे। क्रिकेटप्रेमियों के ‌लिए अच्छी बात यह है कि आयोजकों ने मानसून के कारण प्रत्येक मैच के लिए रिजर्व दिन रखा है।

वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया के हाथों हार के बाद बांग्लादेश उस हार का बदला चुकता करना चाहेगा। बांग्लादेश के प्रशंसक और टीम मानती है कि उस मैच में अगर अंपायरों ने कुछ गलत फैसले नहीं लिए होते तो वे वह मैच जीत सकते थे। इस मैच के बाद बांग्लादेश में जबर्दस्त रोष देखा गया था।

साथ ही हाल में एक विवादित एड भी खूब सूर्खियों में है जिसमें टीम इंडिया का गंदे तरीके से मजाक उड़ाया गया है। ऐसे में यह सीरीज काफी रोचक हो सकता है। वह भी तब जब मेजबान टीम इस समय शानदार प्रदर्शन कर रही है। वर्ल्ड कप में अच्छे खेल के बाद अपनी धरती पर पाकिस्‍तान को बुरी तरह से रौंदा था।

बांग्लादेश को रैंकिंग में मिल सकता है ज्यादा फायदा

India vs bangladesh: First ODI Preview

टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ अगर 3-0 से क्लीन स्वीप भी करने में सफल रहती है तो भी दूसरे स्थान पर मौजूद टीम नंबर वन पर नहीं पहुंच पाएगी, लेकिन अगर बांग्लादेश सीरीज जीतने में सफल रहती है तो उसके 2017 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने के चांस बढ़ जाएंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी में मेजबान इंग्लैंड के अलावा 30 सितंबर को सात श्रेष्ठ वनडे रैंकिंग में मौजूद टीमों को भाग लेने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता 2017 में एक जून से 19 जून तक होगी।

बांग्लादेश की टीम 88 अंकों के साथ इस समय वेस्टइंडीज के बाद आठवीं रैंकिंग पर है। पाकिस्तान की टीम नौंवें स्थान पर है। यदि बांग्लादेश 3-0 से सीरीज जीत जाता है तो उसके 96 अंक हो जाएंगे और यदि मेजबान टीम 2-1 से जीतती है तो 93 अंक।

यदि बांग्लादेश की टीम तीन मैचों की सीरीज में एक मैच भी जीतती है तो वेस्टइंडीज को पछाड़कर सातवीं रैंकिंग पर आ जाएगी।

दूसरी ओर, धोनी की टीम 3-0 से जीतती है तो शीर्ष पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया (129) की बढ़त घटकर सिर्फ 10 अंकों की रह जाएगी। सीरीज के तीनों मैच हारने पर बांग्लादेश की टीम नौंवें स्थान पर लुढ़क जाएगी।

यदि टीम इंडिया 2-1 से जीतती है तो वह मौजूदा 117 अंकों पर ही कायम रहेगी लेकिन अगर 1-2 से हार जाती है तो उसके न्यूजीलैंड के समान 115 अंक हो जाएंगे।

कोहली ही हैं दोनों टीमों में सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

India vs bangladesh: First ODI Preview

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली दोनों टीमों में उच्चतम रैंकिंग के बल्लेबाज हैं। वह आईसीसी वनडे रैंकिंग में चौथे नंबर पर मौजूद हैं।

वैसे कोहली समेत टीम इंडिया के तीन बल्लेबाज शिखर धवन (7) और कप्तान धोनी (9) शीर्ष 10 बल्लेबाजों की सूची में शामिल हैं।

बांग्लादेश की बात करें तो 18वें स्थान पर मौजूद मुशफिकुर रहीम मेजबान टीम के श्रेष्ठ रैंकिंग के बल्लेबाज हैं। बांग्लादेश के अन्य बल्लेबाजों में तमीम इकबाल 27वें, शकीब अल हसन 33वें और नासिर हुसैन 42वें स्थान पर हैं।

गेंदबाजों की बात करें तो बांग्लादेश के बाएं हाथ के स्पिनर शाकिब अल हसन 8वें स्थान पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों में शीर्ष रैंकिंग के गेंदबाज हैं।

हालांकि भारत के चार गेंदबाज शीर्ष 20 में शामिल हैं जिनमें रविचंद्रन अश्विन 12वें सबसे आगे हैं। अन्य गेंदबाजों में उमेश यादव 16वें, भुवनेश्वर कुमार 17वें और रविंद्र जडेजा 18वें स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed