फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS WTC Test Dream11 Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News Updates in Hindi

IND vs AUS test Playing 11: अश्विन या शार्दुल किसे मिलेगा मौका, जानें भारत-ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11

Wed, 07 Jun 2023 09:04 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 07 Jun 2023 09:04 AM IST
सार

India vs Australia WTC Test Playing 11 Prediction: भारतीय टीम इस मैच में तीन तेज गेंदबाजों के साथ रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को मौका दे सकती है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम में स्कॉट बोलैंड को खेलने का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन
IND vs AUS WTC Test Dream11 Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News Updates in Hindi
अश्विन का रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे चक्र (2021-23) का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच है। दोनों टीमें पहली बार यह चैंपियनशिप जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। टीम इंडिया लगातार दूसरी बार टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है। पहले फाइनल में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर 10 साल बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। 
विज्ञापन


भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए पहली चुनौती प्लेइंग 11 का चयन करना होगी। भारतीय टीम में बल्लेबाजों को लेकर कोई समस्या नहीं है, लेकिन गेंदबाजों के चयन को लेकर कप्तान और कोच दोनों को माथापच्ची करनी पड़ सकती है। अश्विन और शार्दुल ठाकुर में से किसी एक खिलाड़ी को ही मौका मिलेगा। वहीं, उमेश यादव और जयदेव उनादकट में भी किसी एक खिलाड़ी को बाहर बैठना होगा।
विज्ञापन


क्या होगी भारत की टीम?
भारत के लिए शुभमन गिल और रोहित शर्मा का पारी की शुरुआत करना तय है। इसके बाद तीसरे नंबर पर चेतेश्वर पुजारा और चौथे नंबर पर विराट कोहली की जगह पक्की है। अजिंक्य रहाणे पांचवें नंबर पर खेलेंगे। छठे नंबर पर रवींद्र जडेजा को मौका मिलेगा। ऐसे में सातवें नंबर पर केएस भरत या ईशान किशन को मौका दिया जाएगा। पूरी संभावना है कि भरत इस मैच में खेलेंगे। तेज गेंदबाज के रूप में मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की जगह पक्की है, लेकिन तीसरे तेज गेंदबाज के लिए उमेश यादव और जयदेव उनादकट के बीच मुकाबला है। वहीं, पांचवें गेंदबाज के रूप में अश्विन और शार्दुल ठाकुर के बीच चयन मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोट से परेशान ऑस्ट्रेलिया
टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम भी चोट से परेशान है। टीम के स्टार गेंदबाज जोश हेजलवुड यह मैच नहीं खेलेंगे। ऐसे में स्कॉट बोलैंड को मौका मिलना तय है। ऑस्ट्रेलिया के लिए वॉर्नर-ख्वाजा की जोड़ी पारी की शुरुआत करेगी। इसके बाद मध्यक्रम में लाबुशेन, स्मिथ, हेड और ग्रीन की जगह पक्की है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी एलेक्स कैरी पर होगी। तेज गेंदबाज के रूप में कप्तान कमिंस के साथ मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड खेलेंगे। वहीं, नाथन लियोन एकमात्र स्पिन गेंदबाज होंगे।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

ऑस्ट्रेलियाः डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटीकपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान) स्कॉट बोलैंड, नाथन लियोन।

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन/शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव/जयदेव उनादकट, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed