फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs australia third test at mohali

क्या भारतीय टीम मोहाली में इतिहास रच पाएगी?

Fri, 15 Mar 2013 05:54 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
पंकज श्रीवास्तव Updated Fri, 15 Mar 2013 05:54 PM IST
विज्ञापन
india vs australia third test at mohali

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने कभी 2 से ज्यादा मैच नहीं जीते हैं। मौजूदा सीरीज में इतिहास रचने का मौका है।

विज्ञापन


भारतीय टीम अगर मोहाली टेस्ट जीत जाती है तो ऐसा पहली बार होगा जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी सीरीज में 3 मैच जीतेगी। भारतीय टीम इस समय अपनी धरती पर संभवतः सबसे मजबूत टीम है। इसलिए यह उम्मीद की जा सकती है।

तीसरे टेस्ट का पहला दिन बारिश से धुलने के बाद दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियन टीम ने 7 विकेट गवां कर 273 रन बनाए।

मोहाली टेस्ट के दो दिन का मैच हो चुका है। बचे हुए तीन दिनों में ऐसा लगता नहीं कि दोनों टीमें दो-दो पारियां खेल पाएंगी। ऐसे में भारतीय टीम को अगर यह टेस्ट जीतना है तो उसके पास केवल एक ही पारी होगी।
विज्ञापन


भारतीय टीम अगर ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के जवाब में भारतीय टीम रनों का इतना बड़ा पहाड़ खड़ा कर दे कि उसे दूसरी पारी खेलनी ही न पड़े, तभी बात बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में अभी 273 रन बनाए हैं। अगर टीम इंडिया कंगारुओं को 330 के आसपास रोक अपनी पहली पारी में 500 रनों का आंकड़ा छू लेती है तो मैच पकड़ में आ सकता है।

मोहाली की पिच
पहले दिन बारिश के बाद माना जा रहा था कि दूसरे दिन यह पिच तेज गेंदबाजों को पहले घंटे में सपोर्ट करेगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ।

ऑस्ट्रेलिया ने लंच तक बिना किसी नुकसान के 109 रन बना डाले। इसके बाद दूसरे और तीसरे सत्र में यह पिच धीमी होती दिखने लगी।

एक बार फिर भारतीय स्पिनरों ने अपना जलवा दिखाया और 5 विकेट अपने नाम कर लिए। इशांत शर्मा के एक चमत्कारिक ओवर में दो कंगारू बल्लेबाजों का पवेलियन लौटना पड़ा। केवल इस एक ओवर के अलावा तेज गेंदबाज संघर्ष करते रहे।


दूसरे दिन कुल 104 ओवर फेंके गए। तेज गेंदबाज इशांत 21 और भुवनेश्वर कुमार ने केवल 7 ओवर फेंके। भुवनेश्वर खासे महंगे साबित हुए।

ऐसे में यह टेस्ट भी स्पिनरों पर टिकता हुआ दिख रहा है। ऑस्ट्रेलिया के पास भी दो स्पिनर हैं। भारतीय टीम को अगर चौथी पारी खेलने को मिलती है तो कंगारू स्पिनर भले ही अनुभवहीन है, भारी पड़ सकते हैं। इसलिए टीम इंडिया को अपनी पहली पारी में ही इस मैच को अपनी तरफ मोड़ना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed