फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs australia second odi adelaide ind vs aus live score updates

विराट का शतक और धोनी के दम से ऑस्ट्रेलिया परास्त, भारत ने 6 विकेट से जीता दूसरा वन-डे

Tue, 15 Jan 2019 05:24 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 15 Jan 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
india vs australia second odi adelaide ind vs aus  live score updates
विराट कोहली

विराट कोहली (104) की शतकीय और एमएस धोनी (55*) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने मंगलवार को दूसरे वन-डे में ऑस्ट्रेलिया पर शानदार जीत दर्ज की। एडिलेड के ओवल में खेले गए दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने कंगारुओं को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी।

विज्ञापन


इस जीत के साथ ही तीन मैच की वन-डे सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। श्रृंखला का तीसरा और निर्णायक मैच 18 जनवरी को मेलबर्न में खेला जाएगा। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली को मैन ऑफ मैच चुना गया। उन्होंने 112 गेंदों में पांच चौके और 2 छक्कों की मदद से 104 रन की शानदार शतकीय पारी खेली।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लिए भारत को 299 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में टीम इंडिया ने 4 गेंदे शेष रहते ही मैच अपने नाम कर लिया। एमएस धोनी 55* दिनेश कार्तिक 25* रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों के बीच 57 रन की नाबाद साझेदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मुकाबले में विराट कोहली ने पीटर सिडल द्वारा किए पारी के 43वें ओवर की पहली गेंद पर दो रन चुराते ही अपने करियर का 39वां शतक जमाया। कोहली ने 108 गेंदों में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से सैकड़ा पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली ने छठा शतक जमाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए यह उनका 24वां शतक था।

ऐसे जीती टीम इंडिया

india vs australia second odi adelaide ind vs aus  live score updates

ऑस्ट्रेलिया के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को पहला झटका शिखर धवन के रूप में लगा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने तेज शुरुआत की। पहले वन-डे में बिना खाता खोले लौटने वाले गब्बर इस मैच में अच्छी लय में नजर आ रहे थे। पारी का आगाज करने आए रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े।

इस साझेदारी को जेसन बेहरेनडॉफ ने 7वें ओवर की चौथी गेंद पर धवन को आउट कर तोड़ा। रोहित की तुलना में धवन ने ज्यादा तेजी से रन बटोरे। उन्होंने 28 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 32 रन बनाए। वह बड़ा शॉट मारने की फिराक में अपना विकेट गंवा बैठे।

इसके बाद रोहित शर्मा के रूप में टीम ने अपना दूसरा विकेट गंवाया। बड़ा शॉट खेलने की फिराक में वे बाउंड्री पर धरे गए। स्टोइनिस की गेंद पर उन्हें हेंड्सकोंब ने लपका। आउट होने से पहले उन्होंने 52 गेंदों पर 43 रन बनाए।

तीसरे विकेट के रूप में अंबाती रायुडू चलते बने। कप्तान कोहली के साथ उन्होंने टीम के लिए 59 रन जोड़ दिए थे, तभी ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया को दोबारा मैच में लाकर खड़ा कर दिया। आउट होने से पहले रायुडू ने 24 रन बनाए।

इसके बाद कप्तान विराट कोहली ने रूप में टीम इंडिया को चौथा झटका लगा। 44वें ओवर की चौथी गेंद पर रिडर्सन ने मैक्सवेल को हाथों कैच आउट कराकर कोहली को चलता किया। कोहली ने 112 गेंदों में पांच चौके और 2 छक्कों की मदद से 104 रन की शानदार शतकीय पारी खेली।

चौथे विकेट के लिए धोनी और कोहली के बीच 82 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद धोनी और कार्तिक की जोड़ी ने टीम इंडिया को जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टोइनिस, बेहरेनडोर्फ, रिचर्डसन और मैक्सवेल चारों ने 1-1 विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया की पारी

india vs australia second odi adelaide ind vs aus  live score updates

इससे पहले शॉन मार्श (131) के धमाकेदार शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे वन-डे में टीम इंडिया के सामने 299 रन का लक्ष्य रखा है। ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 298 रन बनाए। 

एडिलेड में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच (6) को क्लीन बोल्ड करके टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। जल्द ही मोहम्मद शमी ने एलेक्स कैरी (18) को शॉर्ट कवर्स पर शिखर धवन के हाथों कैच आउट कराकर मेजबान टीम को दूसरा झटका दिया।

दो विकेट जल्दी गिरने के बाद शॉन मार्श और उस्मान ख्वाजा (21) ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। टीम इंडिया के गेंदबाज विकेट लेने में कामयाब नहीं हो रहे थे। ख्वाजा तब अपनी गलती से आउट हुए। जडेजा ने सटीक थ्रो से ख्वाजा को पवेलियन की राह दिखाई।

यहां से मार्श ने पीटर हैंड्सकोंब (20) के साथ चौथे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 100 रन के पार लगाया। इस खतरनाक जोड़ी को जडेजा ने तोड़ा। उन्होंने हैंड्सकोंब को स्टंपिंग आउट कराया। धोनी ने बिजली की तेज रफ्तार से स्टंपिंग की और भारत को बड़ी सफलता दिलाई।

फिर बल्लेबाजी करने आए नए बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस (29) ने शॉन मार्श का बखूबी साथ निभाया। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी हुई। स्टोइनिस क्रीज पर जमने के बाद खतरनाक लग रहे थे। पारी का 37वां ओवर मोहम्मद शमी लेकर आए। इस ओवर में भारतीय तेज गेंदबाज को लगातार दो चौके लगाने के बाद विकेट से बाहर जाती एक गेंद पर वे धोनी द्वारा लपके गए।

इसके बाद शानदार फॉर्म में चल रहे शॉन मार्श ने अपना शतक पूरा किया। 108 गेंदों में 10 चौकों की मदद से यह उनके करियर का 7वां और पिछले आठ मैचों में चौथा शतक है।

मार्श ने मैक्सवेल के साथ छठे विकेट के लिए 94 रन की तेजतर्रार साझेदारी की। दोनों ने ऑस्ट्रेलिया 250 रन के पार लगाया। मैक्सवेल अपना अर्धशतक पूरा करने से दो रन से चूक गए। उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने लांग ऑफ पर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट कराया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 37 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 48 रन की पारी खेली।

दो गेंद बाद ही भुवनेश्वर कुमार ने शॉन मार्श को लांग ऑफ में जडेजा के हाथों कैच आउट कराकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 123 गेंदों में 11 चौके और तीन छक्कों की मदद से 131 रन बनाए।

जल्द ही झाए रिचर्डसन को शमी ने धवन के हाथों झिलवाकर अपना तीसरा शिकार पूरा किया। फिर भुवी ने पीटर सिडल को कोहली के हाथों कैच आउट कराकर कंगारू टीम को नौवां झटका दिया। टीम इंडिया की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। मोहम्मद शमी ने तीन जबकि रविंद्र जडेजा को एक सफलता मिली।

इससे पहले टीम इंडिया के खिलाफ मंगलवार को एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे वन-डे में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। 

ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी वन-डे की टीम को बरकरार रखा है यानी मेजबान टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं विराट ब्रिगेड ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। खलील अहमद की जगह मोहम्मद सिराज को मौका दिया गया है। सिराज अपना वन-डे डेब्यू करेंगे।

टीम इंडिया फिलहाल तीन मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है और उसके लिए आज का मुकाबला करो या मरो की स्थिति का है। वैसे, टीम इंडिया का एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। दोनों टीमों के बीच यहां पांच वन-डे खेले गए हैं, जिसमें से मेजबान टीम ने चार जबकि भारतीय टीम ने सिर्फ एक मुकाबला जीता।

इससे पहले 2012 में एडिलेड पर भारत और ऑस्ट्रेलिया ने वन-डे खेला था, जिसमें नीली जर्सी वाली टीम ने चार विकेट से बाजी मारी थी। भारत ने एडिलेड पर अब तक कुल 14 वन-डे खेले हैं, जिसमें से उसे 8 में जीत मिली जबकि पांच मुकाबले गंवाए। एक मैच टाई रहा।

टीमें:

टीम इंडिया: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी 

ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकोम्ब, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, नाथन लियोन, पीटर सिडल, झाए रिचर्डसन और जेसन बेहरेनडोर्फ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed