फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Australia: Mohammed Shami ruled out of remaining three Tests due to fractured arm

AUSvIND: भारत के लिए एक और बुरी खबर, चोटिल मोहम्मद शमी पूरी सीरीज से बाहर

Sat, 19 Dec 2020 09:25 PM IST
योगेश साहू स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 19 Dec 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
India vs Australia: Mohammed Shami ruled out of remaining three Tests due to fractured arm
मोहम्मद शमी की चोट - फोटो : ट्विटर

भारतीय टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। पहले ऑस्ट्रेलिया ने डे-नाइट टेस्ट में भारत को तीसरे ही दिन रौंदा। अब चोटिल पेसर मोहम्मद शमी पूरी सीरीज से बाहर हो गए। भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में जब नौ विकेट पर 36 रन बनाए थे तब मोहम्मद शमी को चोटिल होने के कारण मैदान छोड़ना पड़ा, जिससे पारी समाप्त हो गई। अब उनकी मेडिकल रिपोर्ट सामने आ चुकी है।

विज्ञापन


कमिंस की गेंद सीधे शमी के दाएं हाथ की कलाई पर लगी थी और वो बेहद दर्द में दिखाई दिए थे। शमी चोटिल होने के कारण गेंदबाजी भी नहीं कर पाए थे और ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से 21 ओवर में दो विकेट पर 93 रन बनाकर दिन-रात्रि टेस्ट मैचों में अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखा।
विज्ञापन


फीजियो ने मैदान पर आकर शमी को राहत देने की कोशिश की थी, लेकिन दर्द इतना ज्यादा था कि शमी को मैदान छोड़कर ही जाना पड़ा था। मैच के बाद विराट ने मोहम्मद शमी की चोट पर अपडेट देते हुए बताया था कि शमी दर्द से कराह रहे थे। वह अपनी कलाई तक नहीं उठा पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहम्मद सिराज को मिल सकता है मौका
मोहम्मद शमी के सीरीज से बाहर होने पर अब मोहम्मद सिराज को पदार्पण का मौका मिल सकता है। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के एक सूत्र ने कहा कि मोहम्मद शमी के हाथ में फ्रैक्चर है और टेस्ट श्रृंखला के बचे हुए तीन मैचों में उनकी वापसी की संभावना बहुत ही कम है।

उन्होंने कहा कि मोहम्मद सिराज ने दो अभ्यास मैचों में शानदार प्रदर्शन किया और वह मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट में पदार्पण कर सकते हैं। विराट कोहली पितृत्व अवकाश के कारण अगले तीन मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, जिससे भारतीय टीम को कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

भारत का गेंदबाजी आक्रमण होगा कमजोर

शमी भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं और उनकी अनुपस्थिति में गेंदबाजी आक्रमण के कमजोर होने के साथ टीम को मैदान पर भी एक तेज दिमाग वाले खिलाड़ी की कमी खलेगी। इससे पहले कोहली की बातों से ही लग गया था कि शमी श्रृंखला के बाकी बचे मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

उन्होंने आठ विकेट से मैच गंवाने के बाद कहा कि वह काफी दर्द में है, वह अपना हाथ भी नहीं उठा पा रहे हैं। उनकी चोट के बारे में हमें शाम तक पता चलेगा। शमी के चोटिल होने के बाद टीम के मेडिकल स्टाफ उनकी मदद के लिए मैदान पहुंचे, लेकिन कुछ कोशिश के बाद उन्होंने ड्रेसिंग रूम वापस लौटना सही समझा। ऐसे में भारतीय पारी 21.2 ओवर में सिमट गई।

टीम के फिजियोथेरेपिस्ट नितिन पटेल ने दर्द कम करने वाले स्प्रे का इस्तेमाल किया लेकिन शमी सहज नहीं हुए और बल्लेबाजी नहीं करने का फैसला किया। चार मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम अब 0-1 से पिछड़ गई है। दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला 26 दिसंबर (बॉक्सिंग डे) से मेलबर्न में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed