फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: बारिश की वजह से चौथे दिन का खेल जल्दी खत्म, भारत के सामने 328 रन का लक्ष्य

Mon, 18 Jan 2021 01:05 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 18 Jan 2021 01:05 PM IST
खास बातें

India vs Australia 4th Test Day 3 Live Cricket Score: ब्रिस्बेन में खेले जा रहे चौथे और अंतिम टेस्ट के चौथे दिन का खेल बारिश की वजह से जल्दी खत्म कर दिया गया। दूसरी पारी में 294 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 328 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा। जवाब में टीम इंडिया बिना विकेट खोकर चार रन बना चुकी है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल नाबाद लौटे। दूसरी बार भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने पहली बार पांच विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर ने विकेटों का 'चौका' लगाया, इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 369 रन के जवाब में भारत ने 336 रन बनाए थे। चार मैच की यह सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर खड़ी है।

विज्ञापन
India vs Australia 4th Test Live Cricket Score Match News Updates in Hindi
ब्रिस्बेन में बारिश - फोटो : ट्विटर @ICC

लाइव अपडेट

01:05 PM, 18-Jan-2021

क्या अंतिम दिन मैच जीतने जाएगा भारत या ड्रॉ के लिए बढ़ेगा?

12:38 PM, 18-Jan-2021

बारिश की वजह से चौथे दिन का खेल जल्दी खत्म

अंपायर्स ने मैदान का मुआयना करने के बाद यह फैसला लिया। दूसरी पारी में 294 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 328 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा। जवाब में टीम इंडिया 4/1 का स्कोर बना चुकी है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल नाबाद लौटे। दूसरी बार भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने पहली बार पांच विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर ने विकेटों का 'चौका' लगाया, इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 369 रन के जवाब में भारत ने 336 रन बनाए थे। चार मैच की यह सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर खड़ी है।
 
विज्ञापन
12:18 PM, 18-Jan-2021

कब शुरू होगा मैच?

12:09 PM, 18-Jan-2021

बारिश की वजह से खेल रूका

328 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 1.5 ओवर में चार रन बना चुकी थी। तभी दूसरी बार बारिश की वजह से अंपायर्स ने खेल रोक दिया। रोहित शर्मा चार और शुभमन गिल बिना खाता खोले नाबाद लौटे।
 
12:07 PM, 18-Jan-2021

सिराज ने खुद को साबित किया

हैदराबाद का यह 26 वर्षीय गेंदबाज मोहम्मद शमी के चोटिल होने के बाद दूसरे टेस्ट में डेब्यू करता है। इसके बाद सिडनी में उमेश के चोटिल होने के बाद वह टीम का दूसरे प्रमुख गेंदबाज बनता है और इस टेस्ट में बुमराह के चोटिल होने के बाद टीम की पेस बैट्री का अगुवा।  दो टेस्ट के भीतर मिली इस अहम जिम्मेदारी को सिराज ने बखूबी निभाया।
12:02 PM, 18-Jan-2021

शार्दुल ने 13 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की

विज्ञापन
विज्ञापन
11:55 AM, 18-Jan-2021

मोहम्मद सिराज ने पांच विकेट चटकाए

11:51 AM, 18-Jan-2021

ऑस्ट्रेलिया ऑलआउट, भारत को 328 रन का लक्ष्य

ऑस्ट्रेलियाई पारी 294 रन पर सिमटी। पहली पारी में 33 रन की बढ़त के आधार पर भारत को अब मैच जीतने के लिए 328 रन बनाने होंगे। मोहम्मद सिराज ने दूसरी पारी में पांच विकेट पूरे किए। अंतिम बल्लेबाज जोश हेजलवुड का कैच चार विकेट लेने वाले शार्दुल ठाकुर ने पकड़ा।
11:46 AM, 18-Jan-2021

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 289/9

इस वक्त मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी कर रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ी अबतक 4-4 विकेट चटका चुके हैं। अपने पांचवें की तलाश में।
11:32 AM, 18-Jan-2021

ऑस्ट्रेलिया का नौवां विकेट गिरा

शार्दुल ठाकुर ने अपना चौथा और ऑस्ट्रेलिया का नौवां विकेट लिया। लियोन बड़ा शॉट मारना चाहते थे, सीधा मयंक अग्रवाल के हाथ में गेंद दे मारा।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed