फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Australia 3rd T20: When And Where to Watch IND vs AUS Live Cricket Match Online

टी 20: आज ऑस्ट्रेलिया का सफाया करने उतरेगा भारत, कब-कहां और कैसे देखें आखिरी मैच LIVE

Tue, 08 Dec 2020 01:54 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 08 Dec 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
India vs Australia 3rd T20: When And Where to Watch IND vs AUS Live Cricket Match Online
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ट्विटर @BCCI

तीन मैच की टी-20 सीरीज में पहले ही 2-0 की बढ़त बना चुकी भारतीय टीम का अगला लक्ष्य अब ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ करना होगा। दूसरी ओर वन-डे सीरीज जीतने वाली मेजबान टीम अपने आत्मसम्मान के लिए हर हाल में तीसरा टी-20 जीतना चाहेगी, क्योंकि भारत ने अपने पिछले दौरे (2018) में भी कंगारुओं को 3-0 से धोया था।

विज्ञापन

कब और कहां होगा मैच?

वन-डे सीरीज में भले ही सिडनी भारतीय टीम के लिए भाग्यशाली साबित नहीं हुआ हो, लेकिन टी-20 में उसे यहां जीत मिली। दूसरे के बाद तीसरा और अंतिम मुकाबला भी यही खेला जाना है। ऑस्ट्रेलियाई समय के मुताबिक, तीसरा टी-20 शाम 7 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगा, जिसका भारतीय समयानुसार 1 बजकर 40 मिनट में प्रसारण होगा। बल्लेबाजी के अनुकूल इस पिच पर जमकर रन बरसने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस चैनल में होगा लाइव प्रसारण?

पिछले पांच टी-20 मुकाबले की बात की करें तो भारत मजबूत नजर आता है। ऑस्ट्रेलिया ने दो तो विराट सेना ने 3 मैच जीता है। भारतीय उपमहाद्वीप में मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी सिक्स, सोनी टेन-1 और सोनी टेन-3 पर होगा।

विज्ञापन

ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी LIV पर होगी। एयरटेल पोस्टपेड और जियो सब्स्काइबर्स भी इसका लुत्फ उठा सकते हैं। amarujala.com पर लाइव कमेंट्री और मैच के पल-पल की अपडेट मिलेगी।
दोनों टीम इस प्रकार है

दोनों टीम इस प्रकार है

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, टी नटराजन।

ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), सीन एबॉट, नाथन लियोन, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, कैमरोन ग्रीन, जोश हेजलवुड, मोजेस हेनरिक्स, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, डेनियल सैम्स, केन रिचर्डसन, स्टीवन स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डार्सी शॉर्ट, एडम जंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed