फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS 2nd Test Match Highlights: बॉक्सिंग डे-टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म, मजबूत स्थिति में भारत

Sat, 26 Dec 2020 01:12 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 26 Dec 2020 01:12 PM IST
खास बातें

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव क्रिकेट स्कोर: ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 195 रन पर आउट करने के बाद भारत ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शनिवार को पहली पारी में एक विकेट पर 36 रन बना लिए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार और आर अश्विन ने तीन विकेट लिए। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर शुभमन गिल 28 और चेतेश्वर पुजारा सात रन बनाकर खेल रहे थे।

विज्ञापन
India vs Australia Live Cricket Score Boxing Day Test 2nd Match Day 1 Scorecard News Updates
शुभमन गिल - फोटो : ट्विटर

लाइव अपडेट

12:32 PM, 26-Dec-2020

पहले दिन का खेल खत्म

ऑस्ट्रेलिया को 195 रन पर समेटन के बाद भारत ने स्टंप तक एक विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए हैं। डेब्यूटेंट शुभमन गिल 28 रन तो चेतेश्वर पुजारा 7 रन बनाकर नाबाद हैं। इस तरह टीम इंडिया पहली पारी के आधार पर अभी ऑस्ट्रेलिया से 159 रन पीछे है। भारत को एकमात्र झटका पहले ही ओवर में मयंक अग्रवाल के रूप में लगा। मयंक खाता भी नहीं खोल पाए। मिचेल स्टार्क ने उन्हें पगबाधा आउट किया।
12:13 PM, 26-Dec-2020

पिछले तीन ओवर में चार चौके

कैच छूटने के बाद शुभमन गिल बेहतर आत्मविश्वास के साथ नजर आ रहे। भारत की रगगति भी बढ़ गई। शुभमन गिल के बाद पुजारा ने भी चौके के साथ अपना खाता खोला। 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 23/1 शुभमन गिल (19) और चेतेश्वर पुजारा (4)
 
विज्ञापन
12:02 PM, 26-Dec-2020

शुभमन गिल को जीवनदान

चौका खाने के बाद उसी ओवर की आखिरी गेंद पर कमिंस के पास शुभमन को आउट करने का सुनहरा मौका था। तीसरी स्लिप में खड़े लाबुशेन ने कैच छोड़ा। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर: 5/1 शुभमन गिल (4) और चेतेश्वर पुजारा (0)
11:58 AM, 26-Dec-2020

शुभमन गिल ने चौके से खोला खाता

भारतीय टीम ने भले ही पहले ओवर में अपना पहला विकेट गंवा दिया हो, लेकिन पहला रन बनाने में चार ओवर लग गए। डेब्यू कर रहे शुभमन गिल ने पैट कमिंस को चौका मारकर अपना और टीम का खाता खोला।
11:50 AM, 26-Dec-2020

स्टार्क के 'खास शिकार' हुए मयंक अग्रवाल

खतरनाक गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 12वीं बार टेस्ट क्रिकेट के पहले ओवर में ही विकेट चटकाया। इस बार वह 'खास शिकार' मयंक अग्रवाल रहे।
 
11:46 AM, 26-Dec-2020

पहले ओवर में भारत का पहला विकेट गिरा

शुरुआती पांच गेंदों में संघर्ष करते नजर आए मयंक अग्रवाल आखिरकार आखिरी गेंद में आउट हो गए। बेहतरीन लय में नजर आ रहे मिचेल स्टार्क ने उन्हें LBW आउट किया। भारत का लिया रिव्यू भी बेकार। स्कोरबोर्ड पर अबतक एक भी रन नहीं टंग पाया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:43 AM, 26-Dec-2020

शुभमन गिल-मयंक अग्रवाल पर दारोमदार

डेब्यूटेंट शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल को ऑस्ट्रेलिया की तूफानी गेंदबाजी का सामना करना होगा। डे-नाइट टेस्ट में भारत को महज 36 रन पर समेटने वाले जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस की गेंदों को झेलना इन बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होगा।
11:38 AM, 26-Dec-2020

भारत को 15 ओवर बल्लेबाजी करनी होगी

तीसरे और आखिरी सेशन में 20.3 गेंदबाजी हुई। ऑस्ट्रेलिया ने 59 रन बनाने के लिए अपने पांच विकेट खो दिए। यह 2010 के बाद ऑस्ट्रेलिया का MCG में पहली पारी का न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले कंगारू इंग्लैंड के खिलाफ 10 साल पहले 98 रन पर ऑलआउट हो गए थे।
11:30 AM, 26-Dec-2020

195 रन पर ऑस्ट्रेलिया ऑलआउट

भारतीय गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलिया ने घुटने टेके। पैट कमिंस के रूप में ऑस्ट्रेलिया को आखिरी झटका लगा। यह जडेजा का पहला विकेट था। बॉक्सिंग-डे टेस्ट के पहले दिन महज 195 रन पर पूरी टीम पवेलियन लौट गई। भारत की ओर से सर्वाधिक चार विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए। रविचंद्रन अश्विन ने तीन, मोहम्मद सिराज को दो तो रवींद्र जडेजा की झोली में एक सफलता आई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सर्वाधिक 48 रन मार्नस लाबुशेन ने बनाए।
11:26 AM, 26-Dec-2020

ऑस्ट्रेलिया का नौवां विकेट गिरा

ताबड़तोड़ 20 रन बनाकर नाथन लियोन आउट हुए। जिस 72वें ओवर में उन्होंने बुमराह को एक छक्का और फिर चौका मारा था, उसकी अगली गेंद में LBW आउट हुए। बूुमराह को चौथी सफलता मिली। ओवर से 16 रन और एक विकेट। 72 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 195/9 पैट कमिंस (9) और जोश हेजलवुड (4)
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed