Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Australia 2nd Test Adelaide: Pink Ball Test Day Night Test Matches Records and Stats Test Records

IND vs AUS: नौ साल में 22 पिंक बॉल टेस्ट, 73% मैच चार दिन में सिमटे, भारत के चारों मुकाबले तीन दिन में खत्म

Mon, 02 Dec 2024 08:31 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 02 Dec 2024 08:31 AM IST
सार

भारत ने अब तक चार डे-नाइट टेस्ट खेले हैं। इसमें से तीन में उन्हें जीत मिली है, जबकि एक में हार का सामना करना पड़ा है। जिस एकमात्र टेस्ट में भारतीय टीम को हार मिली थी, वह चार साल पहले एडिलेड में ही खेला गया था।

विज्ञापन
India vs Australia 2nd Test Adelaide: Pink Ball Test Day Night Test Matches Records and Stats Test Records
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पिंक बॉल टेस्ट - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच छह दिसंबर से एडिलेड के एडिलेड ओवल स्टेडियम में डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जाएगा। डे-नाइट टेस्ट को पिंक बॉल टेस्ट भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें लाल की जगह पिंक बॉल से मुकाबले होते हैं। भारतीय समयानुसार यह मैच सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगा। पिछले नौ साल में कुल 22 डे-नाइट टेस्ट खेले गए हैं और सभी के नतीजे निकले हैं। इसमें से 73 फीसद मैच चार या इससे कम दिन में ही खत्म हो गए। 22 में से सिर्फ छह टेस्ट पांच दिन तक चला, जबकि 16 टेस्ट मैचों के नतीजे चार या इससे कम दिन में ही आ गए।
विज्ञापन
Trending Videos

2015 में खेला गया था पहला डे-नाइट टेस्ट

India vs Australia 2nd Test Adelaide: Pink Ball Test Day Night Test Matches Records and Stats Test Records
भारतीय टीम - फोटो : अमर उजाला
पहला अंतरराष्ट्रीय डे नाइट टेस्ट मैच 2015 में खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें एडिलेड ओवल में ही आमने-सामने थीं। उस मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट से अपने नाम किया था। तब से लेकर अब तक ऑस्ट्रेलिया ने 12 डे नाइट टेस्ट खेले हैं और 11 में जीत हासिल की है। वेस्टइंडीज के खिलाफ इसी साल उन्हें एकमात्र हार मिली थी। वहीं, भारत ने अब तक चार डे-नाइट टेस्ट खेले हैं। इसमें से तीन में उन्हें जीत मिली है, जबकि एक में हार का सामना करना पड़ा है। जिस एकमात्र टेस्ट में भारतीय टीम को हार मिली थी, वह चार साल पहले एडिलेड में ही खेला गया था। यह 2020/21 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का पहला टेस्ट था। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया को इसमें आठ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

India vs Australia 2nd Test Adelaide: Pink Ball Test Day Night Test Matches Records and Stats Test Records
भारतीय टीम - फोटो : अमर उजाला
भारत ने कब-कब खेले डे-नाइट टेस्ट मैच?
भारत ने अब तक कुल चार में से तीन डे-नाइट टेस्ट मैच अपनी जमीन पर खेले हैं और एक मैच ऑस्ट्रेलिया में खेला है। बांग्लादेश के खिलाफ नवंबर 2019 में खेले गए अपने पहले पिंक बॉल टेस्ट को भारत ने तीन दिन में जीत लिया था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में दिसंबर 2020 में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में भारत को तीन दिन के अंदर हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2021 के फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट को भारत ने सिर्फ दो दिन में जीत लिया था। 2022 में श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए डे नाइट टेस्ट को टीम इंडिया ने तीन दिन में खत्म कर दिया था।
विज्ञापन

India vs Australia 2nd Test Adelaide: Pink Ball Test Day Night Test Matches Records and Stats Test Records
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला
एडिलेड ओवल में टीम इंडिया का रिकॉर्ड
एडिलेड में भारत ने अब तक 13 टेस्ट खेले हैं। टीम इंडिया को इसमें से सिर्फ दो मैचों में जीत मिली है। आठ मुकाबलों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, तीन टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। भारत ने एडिलेड में 2003 में पहला टेस्ट जीता था। तब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया था। वहीं, 2018 में भी टीम इंडिया ने एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया को 31 रन से शिकस्त दी थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने अब तक एडिलेड ओवल में 82 टेस्ट खेले हैं और 45 में जीत हासिल की है। 18 टेस्ट में कंगारुओं को हार का सामना करना पड़ा। 19 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।

डे-नाइट टेस्ट में अब तक कितने शतक लगे
डे-नाइट टेस्ट में अब तक कुल 27 शतक लगे हैं। इसमें से सबसे ज्यादा चार ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने लगाए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर दो शतक के साथ पाकिस्तान के असद शफीक, श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने और ट्रेविस हेड हैं। 17 बल्लेबाजों ने डे-नाइट टेस्ट में एक-एक बार शतक लगाया है। भारतीय टीम से सिर्फ विराट कोहली ही पिंक बॉल टेस्ट में शतक लगा पाए हैं। वहीं, पिंक बॉल में पहला शतक लगाने वाले बल्लेबाज पाकिस्तान के अजहर अली थे। डे नाइट टेस्ट में दो ही तिहरे शतक लगे हैं। एक अजहर अली ने और दूसरा डेविड वॉर्नर ने लगाया है। कोहली ने नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 136 रन की पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कोहली शानदार फॉर्म में हैं और पर्थ में उन्होंने नाबाद 100 रन की पारी खेली थी। अब एडिलेड में भी उनसे यही उम्मीद होगी।

India vs Australia 2nd Test Adelaide: Pink Ball Test Day Night Test Matches Records and Stats Test Records
पिंक बॉल टेस् - फोटो : अमर उजाला
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट में ओवरऑल रिकॉर्ड
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच कुल 108 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से भारत ने 33 और ऑस्ट्रेलिया ने 45 मैच जीते हैं। 29 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं, जबकि एक टेस्ट टाई रहा। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई धरती पर दोनों टीमों के बीच कुल 53 टेस्ट हुए हैं। इसमें से भारत ने 10 मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया 30 मैच जीत पाया है। 13 टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed